Pakistan News : अल कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तानी अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी 7 साल की सजा सुनाई गई है।
Pakistan News : इतने रुपये का लगा जुर्माना
दरअसल, आज शुक्रवार को पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया। इस मामले में अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने फैसला सुनाया है। बता दें इससे पहले कोर्ट अलग-अलग कारणों से तीन बार फैसला टाल चुका था। इमरान खान पर 1 मिलियन पाकिस्तानी रुपये और उनके पत्नि बुशरा बीबी पर 500,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बताते चले कि इस मामले एनएबी ने दिसंबर 2023 में खान (72), बीबी (50) और 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें उन पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड (पीआर 50 बिलियन) का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
Pakistan News : 2024 में फैसला रखा था सुरक्षित
गौरतलब है कि इस मामले में पाकिस्तानी अदालत ने दिसंबर 2024 में ही अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जिसके बाद आज फैसला सुनाने से पहले इस फैसले को 3 बार टाला। वहीं, फैसले के तुरंत बाद बुशरा बीबी को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल-कादिर यूनिवर्सिटी से जुड़े इस प्रोजेक्ट में कथित तौर पर 190 मिलियन पाउंड का भ्रष्टाचार हुआ था। यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच हुए समझौते से जुड़े इन पैसों को कथित तौर पर निजी फायदे के लिए डायवर्ट कर दिया गया था।



