Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले देश की 131 महान हस्तियों को पद्म सम्मानों से नवाजने का ऐलान कर दिया गया है। कला, खेल, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को इस बार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इस साल कुल 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा हुई है। खास बात यह है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि क्रिकेट के मैदान में भारत का नाम रोशन करने वाले रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है और राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में इन्हें प्रदान किया जाता है।
Padma Awards 2026: देश की 131 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
भारत सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। इन सम्मानों के जरिए उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय और दीर्घकालिक योगदान दिया है। यह पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं।
Jaipur News: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने सुना पीएम मोदी का प्रेरणादायक संदे
Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण
हिंदी सिनेमा के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। धर्मेंद्र ने दशकों तक भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।
Padma Awards 2026: शर्मा समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री
खेल जगत से इस बार कई नामों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनके शानदार खेल और नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर, सविता पुनिया जैसे खिलाड़ियों को भी पद्म श्री सूची में जगह मिली है।
Padma Awards 2026: 6 विदेशी और NRI हस्तियां भी सम्मानित
इस बार पद्म पुरस्कार सूची में 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी की हस्तियां भी शामिल हैं। डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (अमेरिका) और विजय अमृतराज को पद्म भूषण लार्स क्रिश्चियन कोच (जर्मनी), ल्यूडमिला खोखलोवा (रूस), प्रतीक शर्मा (अमेरिका) और व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली (जॉर्जिया, मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म भूषण 2026 पाने वाली 13 हस्तियों की पूरी सूची
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
|---|---|---|---|
| 1 | अलका याग्निक | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | भगत सिंह कोश्यारी | सार्वजनिक मामले (Public Affairs) | उत्तराखंड |
| 3 | कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी | मेडिसिन | तमिलनाडु |
| 4 | ममूटी | कला | केरल |
| 5 | डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु | मेडिसिन | अमेरिका |
| 6 | पीयूष पांडे (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 7 | एस. के. एम. मैइलानंदन | सामाजिक कार्य (Social Work) | तमिलनाडु |
| 8 | शतावधानी आर. गणेश | कला | कर्नाटक |
| 9 | शिबू सोरेन (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले (Public Affairs) | झारखंड |
| 10 | उदय कोटक | व्यापार एवं उद्योग (Trade & Industry) | महाराष्ट्र |
| 11 | वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले (Public Affairs) | दिल्ली |
| 12 | वेल्लापल्ली नटेसन | सार्वजनिक मामले (Public Affairs) | केरल |
| 13 | विजय अमृतराज | खेल (Sports) | अमेरिका |
पद्म विभूषण 2026 पाने वाली 5 हस्तियों की पूरी सूची
| क्रमांक | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
|---|---|---|---|
| 1 | धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | के. टी. थॉमस | लोक प्रबंधन | केरल |
| 3 | एन. राजम | कला | उत्तर प्रदेश |
| 4 | पी. नारायणन | साहित्य एवं शिक्षा | केरल |
| 5 | वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) | लोक प्रबंधन | केरल |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
पद्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सभी चयनित हस्तियों को बधाई देते हुए लिखा, ‘पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है।
राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य सम्मान समारोह
इन सभी हस्तियों को औपचारिक रूप से पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। यह समारोह देश के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है।



