Indian Railways Facilities News : ठंड ने दरवाजे पर दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होना शुरू हो गई है, जिससे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई राज्यों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसके चलते भारतीय रेलवे की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा का इंतजाम किया है। दरअसल, अब अगर ट्रेन 2 घंटे या उससे अधिक समय के लिए लेट होती है, तो यात्रियों को मुफ्त में खाना और पानी दिया जाएगा। यह सुविधा यात्रियों को उनकी परेशानी को कम करने के लिए दी गई है। IRCTC की ये सेवा सभी प्रीमियम ट्रेनों के लिए हैं, जिसमें शताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस का शामिल है।
Indian Railways Facilities News : पहले जाने क्या है IRCTC की कैटरिंग पॉलिसी
यदि आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो आपको IRCTC की कैटरिंग पॉलिसी के बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में ट्रेनें लेट होती हैं, ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही रात गुजारनी पड़ती है। रेलवे का इस सिचुएशन के लिए खास नियम है। अगर आपकी ट्रेन अपने समय से दो घंटे या इससे ज्यादा लेट हो रही है तो रेलवे की तरफ से यात्रियों को फ्री खाना दिया जाता है। इसमें एक खास बात ये भी है कि यात्रियों को अपनी पसंद का मील लेने का भी ऑप्शन मिल जाता है। यात्रियों को लंच, डिनर फ्री में मिलता है, जिसमें सबसे पहले चाय या कॉफी ऑफर की जाती है। जिसके साथ एक किट आती है जिसमें चीनी या शुगर रहित पाउच और दूध क्रीमर होता है। यहीं नहीं नाश्ते या शाम की चाय भी दी जाती है, जिसमें ब्रेड की चार स्लाइस, बटर, 200 मिली फ्रूट ड्रिंक और एक कप चाय या कॉफी रहती है।
यहीं नहीं जिन यात्रियों की ट्रेन लेट होती है वह वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए उनसे किसी तरह की एक्सट्रा फीस नहीं ली जा सकती है। ऐसे यात्रियों के लिए खाने-पीने के स्टॉल देर रात तक खोल कर रखे जाते हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/bihar-news-why-did-the-inspector-lock-the-female-co-in-the-police-station/



