बेंगलुरु की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद और जनता दल नेता प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को उनकी घरेलू सहायिका के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराया है। जैसे ही कोर्ट में उन्हें दोषी करार दिया गया, वह कोर्ट में ही रोने लगे। 14 महीने बाद इस केस निर्णय लिया गया है।
दरअसल पीड़िता ने बताया कि उसके साथ यह अत्याचार 2021 से चल रहा था। जब भी पीड़िता ने इन घटनाओं के बारे में किसी को बताने की कोशिश की, तो प्रज्वल ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
वीडियो लीक करने की मिलती थी धमकी
घरेलू सहायिका ने बयान में कहा कि रेवन्ना ने न सिर्फ उसके साथ शारीरिक शोषण किया बल्कि उसका वीडियो भी बनाया, जिसे लीक करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया गया। इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को पूरी हुई थी, लेकिन अदालत ने कुछ कानूनी स्पष्टीकरणों के लिए निर्णय 30 जुलाई तक टाल दिया था।
Former JD(S) MP Prajwal Revanna, grandson of ex-PM H.D. Deve Gowda, convicted in a rape case by the Special Court for MPs/MLAs. This is the first conviction among 3 rape & 1 sexual harassment cases against him. Survivor is a 48-yr-old former help at his Hassan farmhouse. pic.twitter.com/5sWZMQRSod
— Darshan Devaiah B P (@DarshanDevaiahB) August 1, 2025
विशेष अदालत ने प्रज्वल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए, जिनमें बलात्कार, डराने-धमकाने, छेड़छाड़, वॉयुरिज्म (झांकने) और निजी वीडियो के प्रसार से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। रेवन्ना को 31 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। कुल 26 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
Prajwal Revanna पर पहले से हैं कई आपराधिक मामले
34 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उनके खिलाफ तीन नए मामले दर्ज किए गए, जब सोशल मीडिया पर लगभग 2,000 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप सामने आईं।

एक अन्य मामले में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उन पर बार-बार बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं, मैसूर की एक बुजुर्ग महिला, जो उनके फार्महाउस में काम करती थी, उसने भी बलात्कार का आरोप लगाया है। इसके अलावा, 12 जून को बेंगलुरु में एक महिला ने प्रज्वल के खिलाफ वीडियो कॉल पर यौन उत्पीड़न, पीछा करना और धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
राजनीतिक करियर को लगा बड़ा झटका
2024 के लोकसभा चुनाव में प्रज्वल रेवन्ना को हासन सीट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ बढ़ती कानूनी कार्रवाई और गंभीर आरोपों ने उनके राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

शनिवार को सुनाई जाएगी सजा
कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी तो ठहरा दिया है, लेकिन सजा का ऐलान शनिवार 2 अगस्त को किया जाएगा। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि अदालत उन्हें कितनी कठोर सजा देती है।
Read More: मालदीव में कुक दिलीप का विदेशी स्वैग! Farah Khan भी रह गईं हैरान, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका