देश : ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसके पीछे का कारण है कि अमेरिका में ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट की वेबसाइट पर हिंदू देवता की तस्वीरें लगाकर चप्पल और स्विम सूट बेचे जा रहे है। जिस पर अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा कर दिया है।

देश : बिक्री पर रोक लगाने की मांग
इस मामले में हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए वॉलमार्ट को इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने वॉलमार्ट को पत्र लिखकर कहा है कि भगवान श्री गणेश की छवि का अनुचित और अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया है। जिस पर वॉलमार्ट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, वॉलमार्ट ने इन प्रोडक्ट्स को वेबसाइट से हटा लिया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने जानकारी देते हुए वॉलमार्ट का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/digital-arrest-news-if-it-is-digital-then-it-is-unsafe-akhilesh-raised-questions/



