Muzaffarnagar News : शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में मंदिर के सेवादार से कथित रूप से अवैध वसूली के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर, जबकि सिपाही ऋतिक और उमेश को सस्पेंड कर दिया गया है।
Muzaffarnagar News : गूगल-पे से की गई थी वसूली
पीड़ित सेवादार ने बताया कि चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाही उससे लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। मजबूरी में उसने गूगल-पे के माध्यम से भुगतान किया, जिसका पूरा रिकॉर्ड उसके पास मौजूद था। इसके बावजूद और रकम की मांग जारी रही, जिससे तंग आकर उसने मीडिया से मदद की गुहार लगाई।
Muzaffarnagar News : ग्रामीणों का आक्रोश
इस घटना से आक्रोशित होकर सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए और मीडिया के सामने पुलिसिया वसूली का खुलासा किया। ग्रामीणों का कहना था कि जो लोग मंदिर सेवा में लगे हैं, उनसे वसूली बेहद शर्मनाक है। यह विश्वास तोड़ने जैसा है।
Muzaffarnagar News : SSP अभिषेक सिंह की त्वरित कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस का काम सेवा है, उत्पीड़न नहीं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कानून तोड़ता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जांच में आरोप सही पाए गए, इसलिए तत्काल कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-commissioner-j-ravinder-god-made-new-deployment-in-2-police-stations/



