Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला थाना मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंड़ा बाईपास स्थित संगम होटल का है, जो बीजेपी नेता और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री नितीश मलिक के स्वामित्व में है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और होटल में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
Muzaffarnagar News : चेहरे पर बंधा था रुमाल
यह वारदात उस समय हुई जब कुछ लोग संगम होटल में खाना खा रहे थे। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाश होटल पहुंचे, जिनके चेहरे पर रुमाल बंधा हुआ था, जिससे उनकी पहचान छिपी रही। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और धमकी देते हुआ कहा कि अगली गोली होटल मालिक नितीश मलिक के माथे में मारी जाएगी। घटना के बाद होटल में मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। अचानक हुई गोलीबारी से होटल में अफरातफरी मच गई, और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में लगी है कि आखिर इस वारदात के पीछे का मकसद क्या था ? प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और फायरिंग के बाद उसी गाड़ी से फरार हो गए। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/muzaffarnagar-news-the-havoc-on-husbands-continues-due-to-affair-with-nephew/



