Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले की बुढाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। दरअसल, कांधला रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान अलीपुर अटेरना निवासी इरशाद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarnagar News : दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांटेड
पुलिस के अनुसार, इरशाद पर लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और बुढाना कोतवाली क्षेत्र का वांटेड अपराधी था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस तथा बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में इरशाद ने अपने कई साथियों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/muzaffarnagar-news-outpost-in-charge-present-on-line-on-charges-of-extortion-from-temple-sevadar/



