Easy formula for longevity: आज के दौर में सिर्फ लंबी उम्र जीना ही काफी नहीं है, बल्कि बीमारी से मुक्त और सक्रिय जीवन जीना ज्यादा (Easy formula for longevity) मायने रखता है। भारत में औसत जीवन प्रत्याशा भले ही 70 साल के पार पहुंच चुकी हो, लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर लोग अपने जीवन का एक लंबा हिस्सा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और मोटापे जैसी समस्याओं से जूझते हुए बिताते हैं।
हाल ही में प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल The Lancet में प्रकाशित एक स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए किसी बड़े त्याग या कठिन रूटीन की जरूरत नहीं है। सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकते हैं।
Easy formula for longevity: क्या कहती है The Lancet की स्टडी?
इस स्टडी में करीब 59,000 लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि किन आदतों से लोग ज्यादा साल तक स्वस्थ रहते हैं। नतीजा बेहद चौंकाने वाला रहा। स्टडी के मुताबिक, नींद, शारीरिक गतिविधि और खान-पान – ये तीन स्तंभ तय करते हैं कि आप कितनी उम्र तक बीमारी से दूर रहेंगे। सबसे खास बात यह रही कि इन तीनों में मामूली सुधार भी बड़ा फायदा दे सकता है।
नींद, एक्सरसाइज और डाइट – सेहत के तीन मजबूत स्तंभ

1. नींद – सिर्फ 5 मिनट भी मायने रखता है
अक्सर लोग नींद (Easy formula for longevity) को सबसे कम प्राथमिकता देते हैं। लेकिन स्टडी के अनुसार, रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद हार्मोन संतुलन, इम्यून सिस्टम और दिमागी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हैरानी की बात यह है कि अगर आप रोज सिर्फ 5 मिनट ज्यादा सोना शुरू कर दें, तो लंबे समय में इसका असर आपकी हेल्थ-स्पैन पर साफ दिखता है।
2. वॉक और फिजिकल एक्टिविटी – 2 मिनट भी गेम-चेंजर
शोध में पाया गया कि जो लोग दिन में 20-22 मिनट तेज चाल से चलते हैं, उनमें दिल की बीमारियों, डायबिटीज और मोटापे का खतरा काफी कम हो जाता है। अगर आप पहले से वॉक करते हैं, तो उसमें सिर्फ 2 मिनट का इजाफा भी मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है।
3. डाइट – थाली में थोड़ा सा सुधार
आपको फैंसी डाइट या महंगे सुपरफूड्स की जरूरत नहीं है। स्टडी के मुताबिक, रोज के खाने में फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करना शरीर को खुद को रिपेयर करने की ताकत देता है। फाइबर से भरपूर डाइट दिल और आंतों की सेहत सुधारती है।
छोटे बदलाव, लेकिन बड़ा असर
अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाना या सिर्फ डाइट (Easy formula for longevity) बदलना ही काफी है। लेकिन The Lancet की स्टडी साफ कहती है कि एक ही आदत सुधारना पर्याप्त नहीं है। अगर आप नींद, डाइट और एक्टिविटी तीनों में हल्का-हल्का सुधार करते हैं, तो नतीजे कई गुना बेहतर होते हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार-
- नींद में 5 मिनट की बढ़ोतरी
- रोज की वॉक में 2 मिनट ज्यादा
- और डाइट में थोड़ा सा हेल्दी सुधार
इन तीनों को एक साथ अपनाने से आपकी अनुमानित उम्र और सेहत में करीब 1 साल की बढ़ोतरी हो सकती है।
9 साल ज्यादा बीमारी-मुक्त जीवन
स्टडी का सबसे अहम निष्कर्ष यह रहा कि जिन लोगों की लाइफस्टाइल सबसे बेहतर थी। यानी-
- 7-8 घंटे की नींद
- 40 मिनट से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी
- संतुलित और पौष्टिक डाइट
उन्होंने खराब लाइफस्टाइल वाले लोगों की तुलना में 9 साल ज्यादा लंबी उम्र और 9 साल ज्यादा बीमारी-मुक्त जीवन जिया। इस दौरान दिल की बीमारी, कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज और डिमेंशिया जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा काफी कम देखा गया।
भारत के लिए क्यों जरूरी है यह सीख?
भारत जैसे देश में जहां इलाज महंगा होता जा रहा है और प्रदूषण व तनाव (Easy formula for longevity) बढ़ रहा है, वहां हेल्थ-स्पैन बढ़ाना वक्त की जरूरत है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी पूरी जिंदगी पलटने की जरूरत नहीं है। बस-
- रात को थोड़ा जल्दी सोने की कोशिश करें
- रोजाना थोड़ी देर तेज चलें
- और अपनी थाली में फाइबर बढ़ाएं
यही छोटे-छोटे कदम आपको बुढ़ापे में आत्मनिर्भर, सक्रिय और खुशहाल बनाए रखेंगे।
और ये भी पढ़े- बिना जोखिम हर महीने पक्की कमाई, पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम क्यों बन रही है भरोसे का निवेश विकल्प



