Ant Bite Home Remedies: बरसात के मौसम में जहां एक तरफ हरियाली और ठंडक हमें राहत देती है, वहीं दूसरी ओर लाल चींटियों की समस्या भी बहुत बढ़ जाती है। लाल चींटी को कुछ लोग ‘लहरचूटा’ भी कहते हैं। ये केवल खाने-पीने की चीजों तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि कपड़ों, बिस्तर और दीवारों तक भी पहुंच जाती हैं। जब ये डांक मरती है तो वो काली चींटी के मुताबिक काफी तेज और जलन भरा होता है, बहुत बार तो यह सूजन का कारण भी बन जाता है।
इन लाल चींटियों की पहचान इनके बड़ी कद-काठी होने साथ ही झुंड में रहने की प्रवृत्ति से होती है। आमतौर पर ये कटहल, आम, जामुन और नारियल के पेड़ों पर दिखाई देती हैं। जब ये काटती हैं, तो डंक वाली जगह पर एक दर्दनाक दाना हो जाता है, जो बाद में जलन करता है और सूजन की वजह भी बनता है।
घरेलू उपाय से मिलेगी राहत (Ant Bite Home Remedies)
जब कभी लाल चींटी के काटे तो उससे राहत पाने के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है – लोहे की चीज को रगड़ना। अगर लाल चींटी ने कहीं काट लिया है, तो उस जगह पर किसी लोहे की वस्तु जैसे सिक्के या चाबी को धीरे-धीरे रगड़ें।

माना जाता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो ऐसा करने से इसके डंक का जहर बाहर निकल जाता है और दर्द एवं सूजन में बहुत राहत मिलती है। यह उपाय कई वर्षों से इस्तेमाल में है और लोगों को इससे कुछ ही घंटों में राहत मिलती है।

हालांकि, यह उपाय (Ant Bite Home Remedies) पारंपरिक है और इसका किसी प्रकार का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यदि किसी को एलर्जी या असहनीय जलन महसूस होने लगे, तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।




