By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP News : आगरा: यमुना में डूबने से एक ही परिवार की 6 लड़कियों की मौत, शादी का घर बना मातम का केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > UP News : आगरा: यमुना में डूबने से एक ही परिवार की 6 लड़कियों की मौत, शादी का घर बना मातम का केंद्र
ताज़ा खबरे

UP News : आगरा: यमुना में डूबने से एक ही परिवार की 6 लड़कियों की मौत, शादी का घर बना मातम का केंद्र

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-04 1:26 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-04
Share
्ोे्ोे्ोेै्ा
SHARE

UP News : मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू गांव की छह किशोरियां, जो एक ही परिवार से थीं, यमुना में डूब गईं। इनमें से चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। सबसे हृदय विदारक तथ्य यह है कि मृतकों में से एक लड़की की इसी साल शादी होनी थी, और जिस घर में बारात आने वाली थी, वहीं अब मातम पसरा है।

UP News :  जाने कैसे हुआ हादसा ?

 मंगलवार की सुबह  जब गांव नगला नाथू निवासी सुरेश चंद्र की तीन बेटियां मुस्कान (18), दिव्या (15), संध्या उर्फ कंचन (12), चचेरी बहन नैना (14), और रिश्तेदार शिवानी (17) एवं सोनम (12) यमुना नदी में नहाने गई थीं। इनके साथ चचेरा भाई दीपेश (14) भी था। खबरों की मानें तो नहाने के दौरान मुस्कान और शिवानी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य किशोरियां भी डूब गईं। दीपेश ने किसी तरह खुद को बचाया और शोर मचाया, जिसके बाद पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवकों ने नदी में कूदकर किशोरियों को बाहर निकाला।

पुलिस की एक जीप से चार किशोरियों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवानी और सोनम की सांसें चल रही थीं, लेकिन घटनास्थल तक एंबुलेंस न पहुंच पाने की वजह से उन्हें पुलिस की जीप से ही निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दो घंटे तक प्रयास किए, लेकिन आखिरकार दोपहर 2 बजे दोनों की भी मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। हर ओर मातम का माहौल था।

िाीोे्ोे्
 परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

इस हादसे ने मुस्कान के परिवार की खुशियों को भी छीन लिया। मुस्कान की इसी साल नवंबर में देवोत्थान के शुभ अवसर पर शादी तय हुई थी। रिश्तेदारों ने बताया कि हाल ही में सिकंदरा के गांव महल में उसका रिश्ता तय किया गया था। पिता सुरेश चंद्र रात को मजदूरी से लौटने के बाद बेटियों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे, जिसमें मुस्कान अपनी शादी के कपड़े और गहनों की पसंद दिखा रही थी। मां कांता सत्संग में गई थीं और जब उन्हें यह खबर मिली तो वह नंगे पांव भागती हुई घटनास्थल पर पहुंचीं। पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है और सबका एक ही कहना था – “बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया।”

इस हादसे के बाद प्रदेश शासन में भी हलचल मच गई। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारियों को तत्काल जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वे अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। लेकिन प्रशासन ने उन्हें समझाया कि मुआवजे और अन्य सहायता के लिए यह आवश्यक है। अंततः वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह हादसा एक बार फिर उस लापरवाही की याद दिलाता है, जो नदियों में बिना किसी सुरक्षा के नहाने या वीडियो बनाने के दौरान सामने आती है। एक दिन पहले ही मुस्कान और उसकी मौसी शिवानी ने यमुना में सेल्फी और रील बनाई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह घटना न सिर्फ एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि एक सामूहिक चेतावनी भी है कि उत्साह और लापरवाही के बीच की रेखा कितनी खतरनाक हो सकती है।

यह भी पढ़े –
https://lokhitkranti.com/up-news-head-constable-dies-a-painful-death-after-being-hit-by-a-train-while-on-duty/

You Might Also Like

NCERT Book Controversy: एनसीईआरटी की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, डिजिटल प्रसार रोकने के निर्देश, शिक्षा मंत्रालय ने लिखे पत्र

UP News: यूपी के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की कश्मीर में हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम

Ghaziabad News: गाजियाबाद का गोविंदपुरम इलाका हुआ हाई अलर्ट, स्कूल में तेंदुए ने मचाई सनसनी

Bharat Taxi Cooperative Ride India: ड्राइवर बने मालिक, अमित शाह का ‘भारत टैक्सी’ मॉडल बदलेगा राइड-हेलिंग बाजार का गणित

Manipur CM Meets Amit Shah: मणिपुर में शांति की नई पहल, सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने अमित शाह से की अहम मुलाकात

TAGGED:UP News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Malaika Arora:
बॉलीवुडमनोरंजन

Malaika Arora: सलीम खान से मिलने पहुंची Malaika Arora, बेटे Arhaan Khan भी आए साथ

Rupam Rupam 2026-02-21
अश्लील कंटेंट फैलाने वाले OTT प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई, सरकार ने Jugnu समेत 5 ऐप्स किया ब्लॉक
Apple Colour Leak: iPhone 18 Pro का रॉयल रेड लुक, क्या बनेगा नया ट्रेंड?
CM Yogi News: यूपी को सिंगापुर से बड़ी सौगात! 8 हजार करोड़ का डेटा सेंटर तैयार
UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP की सक्रियता बढ़ी, ब्राह्मण चेहरे को पहला टिकट देकर बदला सियासी संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?