UP Byelection News : उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले गए मतदान के बाद से ही सूबे में सियासी तापमान हाई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर उपचुनाव में ‘हेराफेरी के जरिए’ जीतने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब अखिलेश यादव ने एक पुलिसकर्मी की तस्वीर X पर शेयर करते हुए सरकार पर तंज कस लिखा है कि “जुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में पत्थर दे दिये हिफाजत करनेवालों के हाथों में देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! आपको बता दें कि शेयर की गई तस्वीर में एक पुलिसकर्मी हाथ में पत्थर लिए हुए खड़ा नजर आ रहा है।
UP Byelection News : इन सीटों पर हुए थे उपचुनाव
दरअसलत, 20 नवंबर को यूपी की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उनमें कटेहरी (आंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) विधानसभा सीट शामिल थी।



