UP By-Election Results : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। तो वहीं कानपुर के सीसामऊ विधानसभा सीट पर इरफान सोलंकी के इस्तीफे के बाद यहाँ उपचुनाव हुआ है। सपा ने यहां से उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने सुरेश अवस्थी को मैदान में उतारा है। बसपा ने भी अपना उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार को इस चुनावी दंगल में खड़ा किया है। इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। उपचुनाव के नतीजों के हर अपडेट…
UP By-Election Results : तेजी आगे जा रही सपा
सीसामऊ सीट में चार राउंड की गितनी के बाद बीजेपी के सुरेश अवस्थी पीछे चल रहे हैं। जबकि सपा की नसीम सोलंकी आगे चल रही हैं।
UP By-Election Results : बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य आगे
मझवां विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना में भाजपा की उम्मीदवार सुचिस्मिता मौर्या 2333 मतों से आगे चल रही हैं।
UP By-Election Results : मीरापुर में NDA आगे
मीरापुर विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार मिथलेश पाल आगे चल रही हैं। मिथलेश पाल ने 2500 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। दूसरे नंबर पर सपा है।



