संवाददाता: अमित कुमार
Hapur News: घर में दूध मथने वाली मशीन में करंट आने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला को करंट लगता देख उसे बचाने आई दादी भी झुलस गयी। माँ अनीता ने पड़ोसियों के मदद से मशीन को बंद किया और दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे पोर्स्टमॉटम को लेकर महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मोहल्लेवलों व परिजनों ने हाईवे किया जाम।
क्या है पूरा मामला
हापुड़ के राजीव विहार कॉलोनी निवासी त्रिदेव ने अपनी पुत्री की छवि की शादी 14 फ़रबरी को बाबूगढ़ के ततापुर निवासी विक्रांत शर्मा से कि थी। छवि शादी के बाद मायके आई हुई थी। गुरुवार सुबह छवि अपने घर में मशीन से दूध मथ रही थी इस दौरान मशीन में अचानक करंट आ जाने कि वजह से उसकी मौत हो गयी। उसी समय छवि कि दादी शकुंतला वहाँ पहुंची और पोती को करंट से बचाने के लिए जैसे ही मशीन उठानी चाही वह भी करंट कि चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी। दादी कि चीख पुकार सुनकर छवि के माँ अनीता ने पड़ोसियों कि सहयता से मशीन को बंद किया और तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
एनएच- 9 किया जाम
छवि कि माँ अनीता ने पड़ोसियों के मदद से मशीन को बंद किया और दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे वहाँ डाक्टरों ने छवि को मृत घोषित कर दिया और शव के पोर्स्टमॉटम के लिए बोल दिया लेकिन घरवालों ने विरोध किया। परिजनों व मोहल्लेवालों ने अस्पताल के बहार हाईवे पर जाम लगा दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची police ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरक्षक व देहात थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाते हुए शव को पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें
https://lokhitkranti.com/7-year-old-girl-raped-by-neighbour/



