PM Modi Visit Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेकर राज्य को सामाजिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी अहम सौगातें दीं। संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती (PM Modi Visit Punjab) और माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने गुरु रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आज के भारत के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता, मानवता और सामाजिक न्याय की नींव पर आधारित हैं, जो ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती देती हैं।
Read More: बजट में महिलाओं, स्वास्थ्य और जलमार्गों पर बड़ा दांव, विकास को मिला नया रोडमैप
डेरा सचखंड बल्लां में नमन, समाज सेवा की सराहना
दिल्ली से दोपहर करीब 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सीधे जालंधर के बल्लां गांव स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यह डेरा राज्य में रविदासिया समुदाय का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र माना जाता है। यहां पीएम मोदी ने डेरा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने पंजाबी में संबोधन करते हुए कहा, ‘मैं पंजाब दी इस धरती नूं नमन करदा हां।’ उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं, जो संत गुरु रविदास की जन्मस्थली है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों के आशीर्वाद से उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला।

PM Modi Visit Punjab: आदमपुर एयरपोर्ट को मिला नया नाम
इस दौरे का एक बड़ा संदेश प्रतीकात्मक सम्मान से भी जुड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ करने की घोषणा की। यह फैसला सामाजिक समरसता और संत परंपरा को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
लुधियाना को मिली वर्षों पुरानी मांग की सौगात
प्रधानमंत्री ने लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पर बने नए सिविल टर्मिनल भवन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। यह टर्मिनल भारतीय वायुसेना के हलवारा बेस पर विकसित किया गया है और इसे पंजाब सरकार तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से 54.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह परियोजना खास तौर पर लुधियाना के उद्योग जगत के लिए राहत लेकर आई है। अब तक उद्योगपतियों और यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ान लेनी पड़ती थी। नए सिविल टर्मिनल के शुरू होने से शहर से सीधी हवाई सेवाओं की उम्मीद मजबूत हुई है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस, हरित सोच के साथ निर्माण
करीब 2,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस टर्मिनल (PM Modi Visit Punjab) की पीक आवर क्षमता लगभग 300 यात्रियों की है, जबकि सालाना दो लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इसकी लंबी रनवे A320 श्रेणी के विमानों के लिए उपयुक्त है। टर्मिनल में एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऊर्जा-कुशल रूफिंग और पुनर्चक्रित जल से लैंडस्केपिंग जैसी हरित सुविधाएं शामिल हैं। इसका वास्तुशिल्प डिजाइन पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार
हलवारा सिविल टर्मिनल के चालू होने से उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना न केवल हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी पैदा करेगी।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस उद्घाटन कार्यक्रम (PM Modi Visit Punjab) में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Also read: फर्जी फेसबुक आईडी से सांसद मनोज तिवारी का अकाउंट, साइबर साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी



