Nepal Government Office Timing Change: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते दुनिया के कई देशों में तेल की कमी महसूस की जा रही है। इस वैश्विक संकट का असर दक्षिण एशियाई देशों पर भी दिख रहा है। ऐसे में भारत का पड़ोसी देश नेपाल ने रविवार (5 अप्रैल, 2026) को दो अहम फैसलों की घोषणा की, जो सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों की कार्य प्रणाली को प्रभावित करेंगे। नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) की सरकार ने देश भर में सरकारी दफ्तरों (Nepal Government Office Timing Change) और शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव का ऐलान किया है। इन निर्णयों को तेल संकट के बीच सरकारी कार्यक्षमता बनाए रखने के उपाय के रूप में देखा जा रहा है।
सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव
नेपाल सरकार ने तय किया है कि अब से देश के सभी सरकारी कार्यालय सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 5 बजे तक खुला रहेंगे। इससे पहले नेपाल में सरकारी दफ्तर सामान्यतः सुबह 10 बजे खुलते थे। सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत सरकारी कर्मचारियों को अब एक घंटे पहले अपने कार्यालय पहुंचना होगा। इसका उद्देश्य यह है कि हफ्ते में दो दिन (शनिवार और रविवार) की छुट्टी के बावजूद कार्यक्षमता पर कोई असर न पड़े।
Read More: ‘आप’ पार्टी में बड़ा बदलाव – राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा में नए उपनेता
शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में दो दिन छुट्टी
सरकार ने यह भी घोषणा की कि अब से सरकारी कार्यालयों (Nepal Government Office Timing Change) और स्कूल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी होगी। यह कदम विशेष रूप से पेट्रोलियम संकट को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पोखरेल ने कहा, ‘सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया है कि शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों में समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह नई व्यवस्था सोमवार (6 अप्रैल, 2026) से लागू होगी।’
तेल संकट और सरकारी कामकाज पर असर
नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कमी ने दैनिक जीवन और सरकारी कार्यों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने समय बदलकर और हफ्ते में दो दिन छुट्टी (Nepal Government Office Timing Change) देकर यह सुनिश्चित किया है कि कामकाज प्रभावित न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह का अतिरिक्त घंटा कर्मचारियों को कार्य निपटाने का पर्याप्त समय देगा और सप्ताहांत की लंबी छुट्टियों के दौरान काम की गति बनी रहेगी।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
वैश्विक संकट का सीधा असर नेपाल पर
मिडिल ईस्ट के युद्ध ने तेल की आपूर्ति पर गहरा असर डाला है। नेपाल जैसे आयात निर्भर देशों में तेल संकट सीधे सरकारी और सार्वजनिक जीवन पर दबाव डालता है। इस स्थिति में सरकार का यह कदम संकट से निपटने और प्रशासनिक प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए जरूरी माना जा रहा है। सामान्यत: नेपाल में कर्मचारियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे होती थी, लेकिन अब सुबह 9 बजे पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इससे एक घंटे का अतिरिक्त समय कामकाज में लगाया जा सकेगा और सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण कार्यकुशलता प्रभावित नहीं होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सरकार का संदेश – संकट के बीच स्थिरता बनाए रखना
नेपाल सरकार का यह निर्णय यह संदेश देता है कि संकट के बावजूद सरकारी कामकाज और सेवाओं की स्थिरता प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और देश में कहीं भी कामकाज में रुकावट न आए। सरकार के इस कदम को नेपाल में तेल संकट के दौरान कार्यप्रणाली बनाए रखने और जनता को असुविधा से बचाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read: ऊर्जा संकट की अफवाहों पर सरकार सख्त, अब 1 घंटे में हटेगा भ्रामक कंटेंट, सोशल मीडिया पर कसने जा रहा शिकंजा



