रिपोर्ट
फारुक शिद्दिकी
Muharram News : कर्बला की जंग को किया गया याद
दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां लक्की इलाके में कल (दिनांक-6/7/25) के दिन मोहर्रम के मौके पर बड़े पैमाने पर जुलूस और मातम निकाला गया। यह जुलूस मोहम्मद की शहादत को याद करते हुए आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
Muharram News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
इस दौरान लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि इस दिन मोहम्मद ( इमाम हुसैन) भूखे-प्यासे कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। जिसके बाद उनकी कुर्बानी की याद में शर्बत, मीठा पानी और खाने का वितरण किया गया । शाम के वक्त लोगों ने कर्बला की याद में विशेष आयोजन किया, जहां इमाम हुसैन और उनके परिजनों की शहादत को श्रद्धांजलि दी गई। मातम के जरिए लोगों ने अपनी भावनाएं प्रकट कीं और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान मौके पर स्थानीय समाजसेवी, धर्मगुरु और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी इलाके में पर्याप्त बंदोबस्त किए थे।
Muharram News : क्यों मनाया जाता हैं मोहर्रम ?
इमाम हुसैन और उनके विचारों को मानने वालों की शहादत को याद करते हुए दुनियाभर में शिया मुस्लिम मुहर्रम मनाते हैं। इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नाती थे, जो कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। दरअसल जब इस्लाम में खिलाफत यानी खलीफा का राज था और वही पूरी दुनिया के मुसलमानों के प्रमुख नेता हुआ करते थे। इस दौरान सीरिया के गर्वनर यजीद ने खुद को खलीफा घोषित कर दिया, किंतु उसका काम करने का तरीका बादशाहों जैसा था, जो उस समय इस्लाम के बिल्कुल खिलाफ था।
इमाम हुसैन ने यज़ीद की गैर-इस्लामी नीतियों और अत्याचार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इराक के कूफा के लोगों ने इमाम हुसैन को नेतृत्व के लिए बुलाया, लेकिन जब वह अपने परिवार और साथियों के साथ कूफा की ओर बढ़े, यज़ीद की सेना ने उन्हें करबला में रोक लिया। जहां उमर इब्न साद के नेतृत्व में यज़ीद की सेना ने फरात नदी से पानी की आपूर्ति बंद कर दी। तीन दिन तक,इमाम हुसैन, उनके परिवार, और 72 साथियों—जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल थे, उन सभी को एक बूंद पानी नहीं मिला। जिसके बाद यज़ीद की सेना ने उनपर हमला बोल दिया, और एक-एक कर सभी 72 लोग शहीद हो गए,जिनमें इमाम हुसैन का 6 महीने का बच्चा अली असगर भी शामिल था।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/meerut-news-nomination-letters-handed-over-to-the-office-bearers-of-shiv-sena-district-executive/



