Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद के ट्रोनिक सिटी थानाक्षेत्र से एक 16 साल कि मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया, युवती कि तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर मुख्या आरोपी व उसके दो नाबालिक दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग़ाज़ियाबाद के ट्रोनिक सिटी थानाक्षेत्र से एक 16 साल कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनी ख़ेज़ मामला सामने आया है। आरोपी चांद ने किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर मुख्या आरोपी चांद व उसके दो नाबालिक साथियों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपी चांद को उसके दो नाबालिक साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य आरोपी अभी मौके से फरार है उसकी तलाश कि जा रही है।
सात अक्टूबर कि है वारदात
सामूहिक दुष्कर्म कि वारदात सात अक्टूबर कि है, वारदात कि एफआईआर दर्ज़ होने में चार दिन का समय लग गया। किशोरी कि तहरीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी सख्त कार्यवाही कि बात कही है। किशोरी कि दी गयी तहरीर में पता चला कि चांद के एक दोस्त ने ऑफिस में धोके से बुला कर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया किशोरी का कहना है कि वह मुश्किल से जान बचाकर भागी और पुलिस को तहरीर दी।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती चांद नामक युवक से करीब एक साल से थी, चांद एक साल से उसका शोषण कर रहा था लेकिन किशोरी जब भी शादी कि बैठत करती आरोपी चांद मुकर जाता धीरे-धीरे आरोपी ने किशोरी से बात करना बंद कर दिय, इस पर किशोरी ने चांद के दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन चांद के दोस्तों ने किशोरी को धोखे से ऑफिस में बुला कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह भी देखें :-
https://lokhitkranti.com/7-year-old-girl-raped-by-neighbour/



