By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: EPF Withdrawal via UPI: UPI से मिनटों में मिलेगा PF का पैसा, EPFO ला रहा है नई सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > EPF Withdrawal via UPI: UPI से मिनटों में मिलेगा PF का पैसा, EPFO ला रहा है नई सुविधा
ताज़ा खबरेटेक्नोलॉजी

EPF Withdrawal via UPI: UPI से मिनटों में मिलेगा PF का पैसा, EPFO ला रहा है नई सुविधा

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-09 5:41 अपराह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-09
Share
EPF withdrawal via UPI
EPF withdrawal via UPI: UPI से मिनटों में मिलेगा पीएफ का पैसा, EPFO ला रहा है नई सुविधा
SHARE

EPF withdrawal via UPI: कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को जल्द ही UPI के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा देने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पीएफ निकासी (EPF Withdrawal via UPI) के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि BHIM ऐप के माध्यम से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा।

Contents
NPCI के साथ साझेदारी, SBI के जरिए होगा ट्रांसफरEPF Withdrawal via UPI: किन जरूरतों के लिए निकाल सकेंगे पैसाभविष्य में अन्य UPI ऐप्स तक होगा विस्तारEPF Withdrawal via UPI: शुरुआत में लग सकती है निकासी सीमाEPF Withdrawal via UPI: डिजिटल EPFO की दिशा में बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार, EPFO अगले दो से तीन महीनों में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लागू होते ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य अनुमत श्रेणियों (Permitted Categories) में अग्रिम पीएफ निकासी पर बैकएंड वेरिफिकेशन के बाद तुरंत पैसा सदस्य के UPI लिंक्ड बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

Read More: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, वी2वी वायरलेस तकनीक लाएगी केंद्र सरकार, कोहरे में भी मिलेगी रियल-टाइम चेतावनी

NPCI के साथ साझेदारी, SBI के जरिए होगा ट्रांसफर

इस नई डिजिटल पहल के लिए EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है। शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी। सदस्य BHIM ऐप के जरिए पीएफ निकासी की रिक्वेस्ट भेज सकेंगे, जिसके बाद EPFO द्वारा बैकएंड में क्लेम की जांच और प्रमाणीकरण किया जाएगा।

जांच पूरी होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से स्वीकृत राशि तुरंत सदस्य के UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया मौजूदा सिस्टम की तुलना में काफी तेज होगी।

EPF withdrawal via UPI
EPF withdrawal via UPI

Read More: अमेरिका ने जारी की लेवल-4 ट्रेवल एडवाइजरी, 21 देशों की यात्रा पर रोक

EPF Withdrawal via UPI: किन जरूरतों के लिए निकाल सकेंगे पैसा

EPFO की यह UPI आधारित सुविधा खासतौर पर अग्रिम (Advance) पीएफ निकासी के लिए होगी। इसके तहत सदस्य स्वास्थ्य संबंधी खर्च, शिक्षा विशेष परिस्थितियों (जैसे शादी, घर से जुड़ी जरूरतें आदि) के लिए सीधे BHIM ऐप से रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। इससे कर्मचारियों को आपात स्थिति में पैसों की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

भविष्य में अन्य UPI ऐप्स तक होगा विस्तार

शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल BHIM ऐप (EPF Withdrawal via UPI) पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि EPFO की योजना है कि भविष्य में इसे अन्य UPI आधारित फिनटेक एप्लिकेशनों तक भी विस्तारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को इसका लाभ मिल सके।

डिजिटल इंडिया की दिशा में यह कदम EPFO की सेवाओं को और अधिक तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाएगा।

Read More: हरियाणा के नवगठित हांसी जिले में डॉ राहुल नरवाल ने संभाला पहला डीसी का कार्यभार

EPF Withdrawal via UPI: शुरुआत में लग सकती है निकासी सीमा

EPFO अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरुआती दौर में निकासी की सीमा (Limit) तय की जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि RBI द्वारा UPI ट्रांजैक्शन पर पहले से निर्धारित सीमाओं के कारण पूरी अनुमत पीएफ राशि को BHIM ऐप के जरिए एक साथ निकालना संभव नहीं हो सकता।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह सीमा (EPF Withdrawal via UPI) कितनी होगी। आने वाले समय में इस पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मौजूदा प्रक्रिया से कितनी होगी तेजी फिलहाल, 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन अग्रिम पीएफ क्लेम को ऑटो-मोड में निपटाने में कम से कम 3 कार्यदिवस लगते हैं।

वहीं, इससे अधिक राशि के लिए मैन्युअल प्रोसेसिंग की जरूरत होती है, जिसमें और ज्यादा समय लगता है। UPI आधारित इस नई सुविधा के लागू होने के बाद मिनटों में पैसा खाते में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

EPF Withdrawal via UPI: डिजिटल EPFO की दिशा में बड़ा कदम

EPFO की यह पहल न केवल कर्मचारियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सरकारी सेवाओं को डिजिटल और रियल-टाइम बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम है। UPI जैसी तेज और सुरक्षित भुगतान प्रणाली से जुड़ने के बाद पीएफ निकासी प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें-  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार, चीन-जर्मनी से भी ज्यादा ताकतवर तकनीक, जानिए हर डिटेल 

You Might Also Like

UPI global expansion: UPI का वैश्विक डंका, भारतीयों ने किया ₹230 लाख करोड़ का रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन, अब 8 देशों में हो रहा इस्तेमाल

Oppo A6i Plus 5G: Oppo का बड़ा दांव, लॉन्च हुए A6i+ 5G और A6v 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Gig Workers Strike India: 3 फरवरी को देशभर में ऑनलाइन डिलीवरी और सर्विस ठप, गिग वर्कर्स उतरेंगे सड़क पर

Biogas CNG Budget 2026: बायोगैस CNG से EV बैटरी तक, ऑटो सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है यह बजट

Girls Hostel Budget 2026: महिला सशक्तिकरण को बजट से मिला ठोस आधार, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को बड़ी राहत

TAGGED:BHIM AppBhim UPI aapEmployee Provident FundEPFepf kya hota haiEPF WithdrawalEPFO Ka paisa kaise nikaleEPFO Updatehow to withdrawal EPF MoneyUPI Payments Indiawhat is EPFO
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Shortness of Breath Heart Disease
हेल्थ

Shortness of Breath Heart Disease: सांस फूलना क्यों बनता है दिल का अलार्म? छोटी परेशानी, बन सकती है बड़ा खतरा

Tej Tej 2026-02-03
E-Newspaper 04/02/2026
Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण के बजट पर क्या बोले चिराग पासवान, शांभवी चौधरी, निशिकांत दुबे और रविशंकर प्रसाद?
Jodhpur Sadvi death:जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सनसनी
Latest UP News: 31 जनवरी की चूक बनी भारी! योगी सरकार ने 68 हजार कर्मचारियों की सैलरी पर लगाई रोक
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?