Nepal Election 2026: नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनावों (Nepal Election 2026) के बाद अब वोटों की गिनती जारी है और देश की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। इस चुनाव (Nepal Election 2026) को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल हुए हिंसक Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। इन प्रदर्शनों के चलते केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार गिर गई थी। गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। चुनावी मैदान में कई बड़े राजनीतिक दल आमने-सामने हैं, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (CPN-UML), नेपाली कांग्रेस और CPN (माओवादी सेंटर) शामिल हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है काठमांडू के पूर्व मेयर और युवा नेता बालेन्द्र शाह, जिन्हें लोग प्यार से बालेन कहते हैं।
रैपर से नेता तक – बालेन शाह का अनोखा सफर
बालेन शाह का राजनीतिक सफर पारंपरिक नेताओं से बिल्कुल अलग रहा है। वे पहले नेपाल (Nepal Election 2026) के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन में एक रैपर के तौर पर लोकप्रिय हुए। इसके बाद इंजीनियर बने। 2022 में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काठमांडू मेयर का चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। उनकी इस जीत को नेपाल की राजनीति में युवाओं की ताकत का प्रतीक माना गया। अब वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़े हैं और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर युवा मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
Read More: असम में सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान बड़ा हादसा, दो पायलट शहीद
कितनी है बालेन शाह की नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बालेन शाह (Nepal Election 2026) की कुल संपत्ति लगभग 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये के बीच बताई जाती है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 30 से 35 लाख रुपये के आसपास बैठती है। कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में उनकी नेट वर्थ 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 25 करोड़ रुपये तक बताई गई है, लेकिन ज्यादातर विश्वसनीय स्रोत 5-6 करोड़ नेपाली रुपये के आंकड़े को ही सही मानते हैं। उनकी मासिक आय लगभग 3 लाख नेपाली रुपये बताई जाती है, जो अलग-अलग स्रोतों से आती है।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कमाई के मुख्य स्रोत
बालेन शाह की आय मुख्य रूप से तीन स्रोतों से आती है।
- पहला स्रोत उनका इंजीनियरिंग और कंसल्टिंग बिजनेस है। वे ‘बालेन कंसल्टिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और इससे उन्हें सबसे ज्यादा आय होती है।
- दूसरा स्रोत उनका राजनीतिक पद रहा है। काठमांडू के मेयर रहते हुए उन्हें करीब 46 हजार नेपाली रुपये मासिक वेतन मिलता था, हालांकि अब वे इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
- तीसरा स्रोत उनका म्यूजिक करियर है। रैपर के रूप में बनाए गए उनके कई गाने लोकप्रिय रहे हैं और उनसे भी कुछ आय होती है।
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उन्हें सीमित कमाई होती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कैसी है उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल?
बालेन शाह (Nepal Election 2026) की व्यक्तिगत संपत्ति के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। वे अपनी पत्नी सबीना काफ्ले और बेटी के साथ काठमांडू के गैरीगांव-टिंकुने इलाके में एक साधारण घर में रहते हैं। उनके नाम पर किसी बड़े लग्जरी बंगले या कई प्रॉपर्टी होने की खबर सामने नहीं आई है। इसी वजह से उनकी छवि एक साधारण और जमीन से जुड़े नेता की बनी हुई है।
मेयर रहते हुए क्या किया?
काठमांडू के मेयर (Nepal Election 2026) के रूप में बालेन शाह ने कई बड़े फैसले लिए। उनके नेतृत्व में शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 208 रोपनी से ज्यादा सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत करीब 23 अरब नेपाली रुपये बताई जाती है। इस जमीन को पार्क, खेल मैदान और हरित क्षेत्र में बदलने की योजना बनाई गई। उनका लक्ष्य लगभग 1,859 रोपनी जमीन को पुनः हासिल करना था, जिसकी कीमत करीब 200 अरब नेपाली रुपये बताई जाती है।
युवाओं के बीच क्यों लोकप्रिय हैं?
नेपाल की राजनीति (Nepal Election 2026) में बालेन शाह को ‘चेंज’ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उनकी सादगी, साफ छवि और युवाओं से जुड़ाव उन्हें अन्य पारंपरिक नेताओं से अलग बनाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे करीब 4 करोड़ नेपाली रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर चलाते नजर आए। हालांकि यह गाड़ी उनकी निजी संपत्ति है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। फिर भी उनकी छवि एक मध्यम वर्गीय और ईमानदार नेता की बनी हुई है। यही वजह है कि युवा मतदाताओं में उनके लिए खास समर्थन देखने को मिलता है।
नेपाल की राजनीति में नया चेहरा
अगर आने वाले समय में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सत्ता में आती है या गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, तो बालेन शाह नेपाल की राजनीति में एक अहम नेता बन सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और अलग राजनीतिक शैली नेपाल (Nepal Election 2026) की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।
Also Read: आयुष्मान कार्ड है, फिर भी हर इलाज फ्री नहीं! अस्पताल जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



