Ghaziabad News: लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में हो रही सास बहु की लड़ाई देख रही एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो बच्चियों समेत तीन लोग घायल हो गए, घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फ़िलहाल अभी सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
लोनी इलाके में अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में पड़ोस में हो रही सास- बहु की लड़ाई देखने की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, दरअसल घर के बहार गली में हो रही सास बहु की लड़ाई होता देख महिलाएं पडोसी रईस के घर के बहार इक्ट्ठा हो गई। इतने में रईस के घर का छज्जा उन महिलाओं के ऊपर गिर गया। जिसमें चार महिलाएं व दो बच्चियां चोटिल हो गईं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक 43 वर्षीय महिला शारदा देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत में सुधार होने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया, साथ ही एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे गिरा छज्जा
माकन के छज्जे पर अधिक भार होने कि वजह से छज्जा गिर गया, घर की छत गाटर पाटिया से बनी हुई थी, उस पर बाहर निकाले गए छज्जे पर टॉयलेट बनी हई थी। अधिक भार होने कि वजह से छज्जा गिर गया।
यह भी पढ़ें
https://lokhitkranti.com/father-resists-molestation-of-daughter/



