New York Firing: न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में 28 जुलाई 2025 को एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद, इमारत के 33वीं मंजिल पर पहुंच कर उस शख्स ने अपने आप को ही गोली मार ली। बता दें कि, इस हमलावर की पहचान हो चुकी है।
फायरिंग करने वाले इस 27 साल के आरोपी का नाम शेन तामुरा है। अमेरिका के लॉस वेगास से यह ताल्लुक रखता है और पूर्व फुटबॉलर भी रह चुका है।
क्या था पूरा मामला? (New York Firing)
मैनहट्टन में हुए हमले के बाद से ही शेन की तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रही है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे शेन 345 पार्क एवेन्यू स्थित मिडटाउन मैनहट्टन पहुँचा और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। शेन ने एक पुलिस अधिकारी समेत 3 लोगों की हत्या कर दी। शेन का शव इमारत की 33वीं मंजिल पर मिला था।

शेन एक फुटबॉलर था
आपको बता दें कि जिस मिडटाउन मैनहट्टन इमारत पर शेन ने हमला किया, वहाँ ब्लैकस्टोन, एनएफएल और केपीएमजी का मुख्यालय है। 2016 में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शेन ने फुटबॉल खेलना शुरू किया था।
BREAKING: Manhattan High-Rise Shooter ID’d as Shane Tamura, 27 – Granada Hills Charter Football Interview Resurfaces After NYPD Officer Killed pic.twitter.com/9HaNtCCn9H
— MAGAgeddon (@MAGAgeddon) July 29, 2025
गोलीबारी की वजह पर सस्पेंस (New York Firing)
अपुष्ट खबरों के मुताबिक, शेन एनएफएल (नेशनल फुटबॉल लीग) फुटबॉल मैच हार गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शेन उस हार का बदला लेने एनएफएल मुख्यालय पहुँचा था। हालाँकि, ये दावे कितने सच हैं कितनी नहीं ये कोई नहीं जानता।
अमेरिकी सांसद ने जताया दुख
मैनहट्टन में हुए इस जानलेवा हमले की खबर अमेरिकी संसद तक पहुँच गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी कांग्रेस सदस्य हकीम जेफ्रीज़ के अनुसार, “मिडटाउन मैनहट्टन में हुई इस भयावह घटना से मैं बहुत स्तब्ध हूँ। मैं पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि ईश्वर इस बुरे समय में हमारे शहर की रक्षा करेंगे।”



