Iran threatens to kill Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी हत्या की कोशिशों को लेकर खुलकर बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसका अंजाम ईरान के लिए बेहद विनाशकारी होगा। इस बयान के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
ट्रंप के इस बयान की टाइमिंग भी अहम है। ईरान की सरकारी टीवी द्वारा खुली धमकी दिए जाने के महज पांच दिन बाद ट्रंप ने यह सख्त चेतावनी दी है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई ईरान अमेरिका के भीतर घुसकर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करवाने की क्षमता रखता है? और क्या इसके संकेत पहले ही मिल चुके हैं?
Iran threatens to kill Trump- ईरान की धमकी और ट्रंप का कड़ा बयान
16 जनवरी को ईरान की सरकारी टीवी पर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक धमकी भरा संदेश प्रसारित किया गया। इसमें लिखा गया, ‘इस बार गोली चूकने वाली नहीं है।’ इसके साथ 2024 के उस फुटेज को भी दिखाया गया, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हमला हुआ था। इसके जवाब में ट्रंप ने न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर मुझे मारा जाता है, तो पूरा ईरान तबाह हो जाएगा। मैंने अपने अधिकारियों को इसके आदेश दे दिए हैं।’ हालांकि ट्रंप ने यह नहीं कहा कि ईरान ऐसा नहीं कर सकता, बल्कि उन्होंने यह साफ किया कि उन्हें इस खतरे का पूरा अंदाजा है।
Iran threatens to kill Trump- क्या ट्रंप की हत्या कराने में सक्षम है ईरान?
पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड के हवाले से द हिल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 में ट्रंप पर हुए हमले के पीछे ईरान का हाथ हो सकता है। बताया गया कि यह हमला ईरान के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला था। साल 2020 में ट्रंप के कार्यकाल के दौरान अमेरिकी ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी को मार दिया गया था, जो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेहद करीबी माने जाते थे। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के बाद से ही ट्रंप ईरान के निशाने पर हैं।
Iran threatens to kill Trump- अमेरिका में मौजूद ईरानी नेटवर्क
डोनाल्ड ट्रंप पहले ही दावा कर चुके हैं कि करीब 7 हजार ईरानी नागरिक अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। ट्रंप इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानते हैं और इसके लिए जो बाइडेन सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हैं।

Iran threatens to kill Trump- 2024 के हमले और रहस्यमयी कड़ियां
2024 में पेन्सिलवेनिया में चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने गोली चलाई थी। उसे मौके पर मार गिराया गया, लेकिन जांच एजेंसियों को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके अलावा सितंबर 2024 में रेयान नाम के शख्स द्वारा की गई कोशिश ने भी कई सवाल खड़े किए। इन घटनाओं के पीछे किसी बड़े प्रॉक्सी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
Gaza Peace Board: गाजा शांति पहल में भारत की एंट्री? ट्रंप प्रशासन का बड़ा कूटनीतिक दांव
JFK हत्या से मिलती-जुलती सुरक्षा चुनौती
1963 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या आज भी अमेरिका का सबसे बड़ा रहस्य मानी जाती है। उस वक्त भी कैनेडी को लगभग उतनी ही सुरक्षा मिली थी, जितनी आज ट्रंप को। इससे यह बहस तेज हो गई है कि क्या इतिहास खुद को दोहरा सकता है?
Iran threatens to kill Trump- आगे क्या?
ट्रंप ने साफ कहा है कि इस पूरे मामले पर तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन को आधिकारिक बयान देना चाहिए। वहीं ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता का बड़ा सवाल बन चुका है।



