By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Greenland News: ग्रीनलैंड पर कब्जा करके मानेंगे ट्रंप, बोले- ‘हां कहा तो तारीफ होगी, ना बोले तो याद रखेंगे’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > Greenland News: ग्रीनलैंड पर कब्जा करके मानेंगे ट्रंप, बोले- ‘हां कहा तो तारीफ होगी, ना बोले तो याद रखेंगे’
अंतर्राष्ट्रीय

Greenland News: ग्रीनलैंड पर कब्जा करके मानेंगे ट्रंप, बोले- ‘हां कहा तो तारीफ होगी, ना बोले तो याद रखेंगे’

Rupam
Last updated: 2026-01-21 9:01 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-21
Share
Global Politics
Greenland News: ग्रीनलैंड पर कब्जा करके मानेंगे ट्रंप, बोले- 'हां कहा तो तारीफ होगी, ना बोले तो याद रखेंगे'
SHARE

Global Politics: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर दुनिया के सामने एक बार फिर अपना आक्रामक और साफ संदेश रख दिया है। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 के मंच से ट्रंप ने न सिर्फ ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की मांग दोहराई, बल्कि डेनमार्क और यूरोप को लेकर भी तीखे बयान दिए।

Contents
Global Politics– WEF मंच से ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन‘ग्रीनलैंड सिर्फ अमेरिका ही सुरक्षित रख सकता है’‘हां कहेंगे तो तारीफ होगी, ना कहा तो याद रखेंगे’IMiddle East Crisis: ट्रंप की चेतावनी से कांपा ईरान, खतरे में सुप्रीम लीडर खामेनेई, तेहरान के पास गुप्त बंकर में शिफ्टGlobal Politics– ‘एहसान फरामोश देश’Global Politics– ग्रीनलैंड क्यों चाहता है अमेरिका?Global Politics– चीन और ग्रीन एनर्जी पर हमलाGlobal Politics– वेनेजुएला को लेकर बड़ा दावाGlobal Politics– ‘सही दिशा में नहीं जा रहा’

अपने भाषण में ट्रंप ने साफ कर दिया कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद अहम है और अगर अमेरिका चाहे तो ताकत का इस्तेमाल भी कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे ऐसा नहीं करना चाहतेलेकिन ‘ना’ का जवाब अमेरिका याद रखेगा।

Global Politics– WEF मंच से ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 20 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने एक घंटे से ज्यादा तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और दावा किया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था इस वक्त दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन है और जब अमेरिका आगे बढ़ता है, तो पूरी दुनिया को इसका फायदा मिलता है।

Iran US Tension: क्या सच में ट्रंप को घर में घुसकर मार सकता है ईरान? 5 फैक्ट से समझिए

‘ग्रीनलैंड सिर्फ अमेरिका ही सुरक्षित रख सकता है’

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका के अलावा कोई भी देश या देशों का समूह ग्रीनलैंड की सुरक्षा नहीं कर सकता।’ उन्होंने आगे जोड़ा, ‘अगर मैं चाहूं तो ज्यादा ताकत का इस्तेमाल कर सकता हूं और तब हमें कोई रोक नहीं पाएगा। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हमारी मांग बहुत बड़ी नहीं है। अमेरिका सिर्फ ग्रीनलैंड नाम की एक जगह चाहता है।’ ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका बिना किसी हिंसा या जबरदस्ती के ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है।

Global Politics
Global Politics

‘हां कहेंगे तो तारीफ होगी, ना कहा तो याद रखेंगे’

अपने बयान के सबसे विवादित हिस्से में ट्रंप ने सीधे चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘मैं ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। आप हां कहेंगे तो इसकी तारीफ होगी, आप ना कह सकते हैं और हम इसे याद रखेंगे।’ इस बयान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सीधी धमकी के तौर पर देखा जा रहा है।

IMiddle East Crisis: ट्रंप की चेतावनी से कांपा ईरान, खतरे में सुप्रीम लीडर खामेनेई, तेहरान के पास गुप्त बंकर में शिफ्ट

Global Politics– ‘एहसान फरामोश देश’

डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क को लेकर भी बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डेनमार्क सिर्फ 6 घंटे में जर्मनी के सामने हार गया था। वह न खुद की और न ही ग्रीनलैंड की रक्षा कर पाया।’ ट्रंप ने दावा किया कि उस वक्त अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड की रक्षा की थी, लेकिन बाद में ग्रीनलैंड डेनमार्क को लौटा दिया गया।’आज डेनमार्क अमेरिका के इस योगदान को नहीं मान रहा, जो गलत है।’

Global Politics– ग्रीनलैंड क्यों चाहता है अमेरिका?

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के पीछे केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक कारण हैं। उनके मुताबिक, ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति अमेरिका के पश्चिमी गोलार्ध के प्रभाव क्षेत्र में आती है, जो रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर तत्काल बातचीत शुरू करने की मांग भी की। ‘अगर अमेरिका खुश है, तो दुनिया खुश है’ अपने भाषण में ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका दुनिया की अर्थव्यवस्था का इंजन है। जब अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है, तो पूरी दुनिया को फायदा मिलता है। अगर अमेरिका खुश है, तो दुनिया भी खुश रहती है।’ उन्होंने दावा किया कि उनकी नीतियों के कारण अमेरिका में आर्थिक बूम देखने को मिल रहा है।

India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी

Global Politics– चीन और ग्रीन एनर्जी पर हमला

ग्रीन टेक्नोलॉजी को लेकर ट्रंप ने चीन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ग्रीन एनर्जी को लेकर चीन दुनिया को बेवकूफ बना रहा है। क्या आपने चीन में कभी विंड फार्म देखा है? वे सिर्फ प्रदर्शन के लिए बनते हैं।’

Global Politics– वेनेजुएला को लेकर बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के तहत वेनेजुएला अब ज्यादा पैसा कमाएगा।’मेरे कार्यकाल में वेनेजुएला का तेल और गैस उत्पादन बढ़ा है। आने वाले 6 महीनों में वेनेजुएला पिछले 20 सालों से ज्यादा पैसा कमाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब तक वेनेजुएला से करीब 50 मिलियन बैरल तेल आयात कर चुका है।

Global Politics– ‘सही दिशा में नहीं जा रहा’

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यूरोप से प्यार है, लेकिन बड़े पैमाने पर माइग्रेशन ने यूरोप को नुकसान पहुंचाया है। ‘यूरोप इस समय सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की शुरुआत 19 जनवरी से हुई है और यह 23 जनवरी तक चलेगा। इसमें 130 देशों के 3,000 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स, CEOs, एक्टिविस्ट और पॉलिसी मेकर्स हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान ट्रंप कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

You Might Also Like

India US Energy Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का नया मोड़, रूसी तेल से दूरी! अमेरिकी निवेश की नई कहानी

Middle East Crisis: USS लिंकन पर मंडराया खतरा! अरब सागर में अमेरिकी एक्शन, ईरानी ड्रोन हवा में ढेर

Bangladesh Politics: चुनाव से पहले बैन, फिर भी असरदार! आवामी लीग कैसे बदलेगी बांग्लादेश का सियासी खेल?

Trump Tariff Cut on India: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में नया मोड़, 25% से 18% हुआ टैरिफ, शेयर बाजार से लेकर ट्रेड डील तक दिखेगा बड़ा असर

International News: इंडिया गेट की तारीफ के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, PM मोदी से फोन पर हुई खास बातचीत

TAGGED:Donald TrumpGlobal PoliticsGreenland NewsTrump Greenland ThreatTrump Speech DavosUS Denmark TensionUS Foreign PolicyWEF NewsWorld Economic Forum 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Union Budget 2026
ट्रेंडिंगताज़ा खबरे

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड नौवां बजट, जानिए भारत में कैसे शुरू हुई बजट पेश करने की परंपरा?

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-01-31
UP News: हाईकोर्ट का बड़ा ऐलान! निजी घरों में पूजा-नमाज पर प्रशासन की दखलअंदाजी नहीं
Crude Oil: ईरान नहीं अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत? डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल
Ayodhya News: अब अयोध्या पहुंचना हुआ और आसान, रेलवे ने भक्तों के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन
Sadhvi Prem Baisa: राजपूत परिवार से साध्वी बनने तक, और फिर दर्दनाक अंत- कौन थीं प्रेम बाईसा?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?