Argentina Visa For Indians: अंतर्देशीय पर्यटन को बढ़ावा देने एवं द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने के लिए, अर्जेंटीना ने वैध अमेरिकी पर्यटक वीज़ा रखने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश नियमों में ढील दी है।
आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित हुए नए नियम के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारकों को अर्जेंटीना वीज़ा तथा इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (AVE) के लिए आवेदन करने से छूट दी गई है, शर्त ये है कि उनके पास वर्तमान अमेरिकी पर्यटक वीज़ा होना आवयश्क है। ऐसे में राष्ट्रीय आव्रजन निदेशालय प्रवेश देने से पहले पात्रता की पूरी तरह पुष्टि करेगा।
क्या है नीति का मकसद? (Argentina Visa For Indians)
पर्यटन सचिव डैनियल सिओली (Daniel Scioli) ने इस कदम का स्वागत करते हुए X पर कहा कि इस नीति का मकसद “अंतर्देशीय पर्यटन को सुगम बनाना एवं अर्जेंटीना के खेलों को बढ़ावा देना” है। विनियमन मंत्री फेडेरिको स्टर्ज़नेगर ने कहा कि, “यदि भारतीय नागरिकों के पास वैध अमेरिकी वीज़ा है, तो वे बिना किसी शुल्क के, तथा बिना वीज़ा या AVE के अर्जेंटीना में प्रवेश कर सकेंगे।”

इस बदलाव को स्पष्ट करते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीयों को अब अतिरिक्त अनुमतियों के लिए “आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी”। स्टर्ज़नेगर ने इसकी प्रबल संभावना का हवाला देते हुए कहा, “2024 में लगभग 22 लाख भारतीय अमेरिका गए थे, और अमेरिका भारत को प्रति वर्ष दस लाख से अधिक वीज़ा (Argentina Visa For Indians) देता है। इसलिए इस बदलाव से हमारे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, और यह एक ऐसा अनुरोध है जिस पर सचिव सिओली लगातार ज़ोर दे रहे हैं।”
PM मोदी ने किया था प्रोत्साहित (Argentina Visa For Indians)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कथित तौर पर जुलाई में ब्यूनस आयर्स में हुई अपनी बैठक के दौरान राष्ट्रपति जेवियर माइली को यात्रा प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग तथा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती चाहत के साथ, अर्जेंटीना को पैटागोनिया, इगुआज़ू फॉल्स और ब्यूनस आयर्स जैसे दर्शनीय स्थलों की यात्राओं में वृद्धि की उम्मीद है। अर्जेंटीना के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 5% से ज़्यादा है, और अधिकारी वीज़ा में ढील को इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

यह नीति जल्द प्रभावी हो गई है, जिससे अर्जेंटीना भारतीय पर्यटकों के लिए एक अधिक सुलभ गंतव्य के तौर पर स्थापित होगा और साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी मज़बूत करेगा।
Read More: Apple Awe Dropping Event : iPhone 17 के साथ नए Gadgets का धमाका!



