LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: फरीदाबाद में ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत, घर के बाहर साइकिल चलाते वक्त हुआ हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > हरियाणा > फरीदाबाद में ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत, घर के बाहर साइकिल चलाते वक्त हुआ हादसा
हरियाणा

फरीदाबाद में ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत, घर के बाहर साइकिल चलाते वक्त हुआ हादसा

Meena Chauhan
Last updated: 2026-08-10 12:10 अपराह्न
By Meena Chauhan 1 महीना ago
Share
फरीदाबाद ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत, पलटा हुआ ई-रिक्शा
फरीदाबाद में ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत, रैंप की वजह से पलटा वाहन
SHARE

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में ई-रिक्शा हादसे में बच्चे की मौत हो जाने से इलाके में मातम छा गया। 7 साल का सक्षम अपने घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था, तभी पानी की बोतलों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने रैंप की वजह से अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे को ई-रिक्शा के नीचे आते देखा जा सकता है।

Contents
टी-प्वाइंट पर हुई टक्कर, फिर रैंप पर पलटा रिक्शालोगों ने निकाला बाहर, अस्पताल ले जाया गयासॉफ्टवेयर इंजीनियर का बेटा था सक्षमपुलिस ने दर्ज किया मामला, रिक्शा चालक गिरफ्तार

टी-प्वाइंट पर हुई टक्कर, फिर रैंप पर पलटा रिक्शा

शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर साइकिल चला रहा था। एक चक्कर लगाने के बाद जब वह वापस घर की ओर आ रहा था, तभी घर के सामने बने टी-प्वाइंट पर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी साइकिल टकरा गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्चे को बचाने के प्रयास में रिक्शा चालक ने उसे रैंप पर चढ़ा दिया, जिससे भारी वजन के कारण रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और बच्चा उसके नीचे दब गया।

लोगों ने निकाला बाहर, अस्पताल ले जाया गया

चीख-पुकार सुनकर बच्चे के पिता अजय रावत और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक-दो मिनट के भीतर ही लोगों ने पलटे हुए ई-रिक्शा को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और तत्काल सेक्टर-19 स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का बेटा था सक्षम

मृतक बच्चे की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम पुत्र अजय रावत के रूप में हुई है। अजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद के रहने वाले हैं और नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में ही रह रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, रिक्शा चालक गिरफ्तार

जांच अधिकारी एएसआई निजामुद्दीन के अनुसार, हादसे में शामिल ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता अजय रावत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

पंचकूला: कारोबार में निवेश के नाम पर पति-पत्नी समेत तीन ने लगाया 60 लाख का चूना

शामली सिंगर हत्या: गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, यूपी पुलिस को दी खुली चुनौती

सुनारिया जेल के गेट खुले, राम रहीम फिर निकला बाहर — 7 साल में 17वीं पैरोल

फरीदाबाद में स्कूल टीचर की चाकू से गोदकर हत्या, जांच शुरू

फरीदाबाद कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट देखते ही घबराई किशोरी, तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

TAGGED:faridabad newsHaryana News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?