Lokhitkranti

Punjab Flood Relief : बाढ़ पीड़ितों के लिए दिखाया बड़ा दिल, हापुड़ के भड़ंगपुर से सहायता सामग्री रवाना

Punjab Flood Relief

Punjab Flood Relief : पंजाब बाढ़ पीडितों के लिए हापुड़ के भडंगपुर भिम्व्यारी ग्राम से भी सहायता सामग्री भेजी गई।

गौरतलब है भारी बारिश के चलते पंजाब की कई नदियों में बाढ़ आई हुई है। जिसके चलते लोग घर से बेघर हो गए हैं।

Punjab Flood Relief : देश के कोने-कोने से पहुंच रही मदद

पंजाब में बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है। इस आपदा में काफी लोग घर से बेघर हो गए हैं। घरों में रखी खाद्य सामग्री पानी से खराब हो गई है। किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और पशु बाढ़ में बह गए हैं। पंजाब प्रांत में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस मुश्किल घड़ी में देश के कोने-कोने से मदद पहुंच रही है।

Punjab Flood Relief
Punjab Flood Relief

Punjab Flood Relief : ग्राम भड़ंगपुर के सभी लोगों ने किया सहयोग

हापुड़ के ग्राम भडंगपुर से भी ग्रामीणों ने मिलकर एक ट्रैक्टर ट्राली खाद्य सामग्री भेजी है। इसमें अनाज, दाल और कुछ रुपये भी है। बता दें कि ग्राम भड़ंगपुर के सभी लोगों ने इसमें सहयोग किया है। ग्रामवासी रोहित ने बताया कि ग्राम भड़ंगपुर के अधिकांश घरों से पंजाब के लिए सहायता सामग्री एक्त्रित की गई है। जिसे पंजाब भेजा जा रहा है।

Punjab Flood Relief : लोगों में इंसानियत का दिया परिचय

पंजाब के लिए जिस तरह हापुड़ के भडंगपुर गांव में लोगों ने इंसानियत का परिचय दिया। यह तारीफ-ए-काबिल है। बहुत कम लोग आज के दौर में इस तरह दूसरों की परेशानियों को महसूस कर पाते है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता साम्रगी एकत्रित्र कर गांव के लोगों ने जो कार्य किया। वह निश्चित तौर पर सराहनीय योग्य है।

यह भी पढ़े- सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन, Nand Kishor Gujjar ने बताया भाजपा का संकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?