Hapur News: थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर गांव में जहरीले सांप का आतंक जारी है सांप अब तक पांच लोगो को निशाना बना चुका है। लोग घरों में लाठी लेकर घूमने को मजबूर हैं, और कुछ बच्चों को रिश्तेदारों के घर भेजा जा रहा है।
पूर्व में हो चुकी है तीन लोगो की मौत
सदरपुर गांव के रहने वाले रिंकू नकी पत्नी पूनम 12 वर्षीय बेटी साक्षी और 11 वर्षीय बेटा कनिष्क रविवार रात रोज की तरह ज़मीन पर बिस्तर लगा कर अपनी माँ के साथ सो रहे थे, जबकि पति रिंकू बेड पर सो रहे थे। रविवार रात ही उनके दोनों बच्चों व पत्नी पूनम को सांप ने डस लिया चीख पुकार सुनकर गांव वाले इखट्टा हुए और तीनो को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गयी। माँ की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह से पूरे गांव में शोक का माहोल है। वहीं सोमवार की रात को गांव का प्रवेश अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था, रात को करीब 3 बजे सांप ने प्रवेश को काटकर घायल कर दिया, जिसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उसके एंटी स्नेक डोज लगाई गई, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार है।
वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
बढ़ती सर्पदंश की घटनाओ को देखते हुए वनविभाग ने गांव के अंदर सर्च अभियान चलाया, वन विभाग की टीम ने उन सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जहाँ सांप मिलने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी। वन विभाग की टीम को प्रवेश के घर के पीछे से सांप मिला टीम ने सांप को कब्ज़े में लेकर नर्सरी में रवाना कर दिया।
पूर्व में हुयी घटनाएं:-
https://lokhitkranti.com/a-snake-bit-the-mother-and-two-sleeping-children-at-home-the-children-died-and-the-mothers-condition-is-serious/
https://lokhitkranti.com/after-the-death-of-both-children-the-mother-also-passed-away-spreading-grief-in-the-village-with-three-deaths-in-the-same-house/



