Hapur Update: खबर हापुड़ के देहात क्षेत्र की है जहाँ शादी में शरीक होने आये कुछ युवकों ने कुछ ऐसा किया की उन्हें अब पुलिस तलाश रही है। युवकों ने स्टंटबाजी के दौरान रास्ते से जा रही युवतियों पर अश्लील कमेंट्स किए। जिसका आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विस्तार में
Hapur Update: अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया की वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मोहल्ला तगासराय के रहने वाले शेंकी त्यागी ने पुलिस को बताया 22 दिसंबर को एक कार में तीन-चार युवक बैठे हुए थे, जो कार को तजी और लापरवाही से चलाते हुए खिड़की के बाहर निकल कर बैठकर स्टंट कर रहे थे, साथ ही आते-जाते युवतियों पर अश्लील फब्तियां भी कस रहे थे। जहां इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। जांच करने पर पता चला ये वीडियो थाना देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी की है।
बुलंदशहर से आए थे स्टंटबाज
Hapur Update: मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में पहुंचे, जहां पर पता लगा कि कोटलां सादात के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी का निकाह हुआ था, जिसमें स्टंटबाजी करने वाले युवक बुलंदशहर से शामिल होने के लिए आए हुए थे। कार को बुलंदशहर के मालागढ़ का रहने वाला इमरान चला रहा था और उसके साथ तीन अज्ञात साथी और थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-girl-jumps-into-ganga-due/



