Hapur Update: खबर हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैंक कॉलोनी से आ रही है जहाँ एक सेवानिवृत कर्मचारी से ठगों ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपए की ठगी को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने ठगी की शिकयत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ कर मामले में कार्यवही शुरू कर दी है
विस्तार में
Hapur Update: सुरेश चंद भर्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की 12 मार्च 2024 को वह Facebook चला रहे थे, तभी उन्हें एक लिंक मिला। जिसमें शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मुनाफा दिलाने का ठगों ने झांसा दिया। जिसमे पीड़ित को ऐप डाउनलोड कराया गया, जिसके द्वारा शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर विभिन्न तारीखों में 19 ट्रांजेक्शन से 21 लाख 85 हजार रुपए जमा कराया। जिसके बाद ऍप ने 60 लाख का बैलेंस दिखा दिया। पीड़ित ने पैसे मांगे तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है। 25 अप्रैल 2024 को जिसकी सूचना साइबर थाने में की गई। इसके बाद 8.71 रुपए साइबर थाने द्वारा फ्रीज करा दिए थे। वही 2 लाख 40 हज़ार रूपए पीड़ित को वापस करा दिए थे।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Update: सदर डीएसपी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सैल कि मदद से जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-dead-body-of-youth-found-hanging/



