Hapur Update: खबर हापुड़ के थाना कपूरपुर की है जहाँ पुलिस ने मंगलवार को आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी करीब 25 सालों से फरार चल चल रहा था कर पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
पूरा मामला
Hapur Update: थाना प्रभारी ने बताया की मुखबिर की सूचना राजू उर्फ रियाजुद्दीन नाम के बदमाश को नरैना नहर बम्बे के पास गिरफ्तार किया है। जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी से आर्म्स एक्ट के मुकदमें में 10 हजार रूपये का इनामी बदमाश फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। ये आरोपी 25 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Update: कपूरपुर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा बताया कि 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश पर गाजियाबाद, हापुड़ में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-student-suffering-from-stress/



