Hapur News Today: जिले के थाना कपूरपुर इलाके के सिरोधन गांव में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बना लिया चोरों ने मकान से लाखों रूपए का माल उड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
Hapur News Today: यह है पूरा मामला
डहाना गांव के रहने वाले शमशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका सिरोधन गांव निर्माणाधीन मकान है। जिसमें 4 नवंबर की रात को अज्ञात चोरों ने घर घर में घुसकर 1 जनरेटर, 1 चारपाई, 4 कुर्सी, बीस किलो सरिया और 3 ड्रिल मशीन चोरी कर ली और फरार हो गए। जब अगले दिन पीड़ित मकान पर पहुंचा तो मामले का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी।
Hapur News Today: पुलिस ने क्या कहा
कपूरपुर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान जिले बुलंदशहर के इमरान और सनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-once-again-the-robbers-leg-bec/



