बयूरो।
आदिल चौधरी
Hapur News : कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर हापुड़ जनपद में शौर्य और बलिदान की मिसाल बने शहीद को नमन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और जिला सोल्जर बोर्ड अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए सिपाही राज सिंह मलिक की वीर नारी गुनकेश देवी के बाबूगढ़ स्थित फौजी कॉलोनी आवास पर जाकर उन्हें शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रशासन की इस पहल ने शहीद परिवार के सम्मान को और ऊंचा किया।

Hapur News : शहीदों की स्मृति में जनपदभर में हुए श्रद्धा कार्यक्रम
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम लुहारी में कारगिल शहीद लांसनायक सतपाल सिंह, ग्राम उदयपुर में शहीद नायक चमन सिंह और ग्राम बिगास में शहीद राम सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम बनखंडा में प्रस्तावित शहीद स्मृति उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहीदों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ग्राम सिखेड़ा में “वीरों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय जनों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

Hapur News : पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का मान
इस आयोजन में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह की देखरेख में पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में भारतीय पूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव वारंट ऑफिसर चौधरी मनबीर सिंह, जिलाध्यक्ष ओ०कैप्टन राजेश चौधरी, ओ०कैप्टन गोपीचंद, हवलदार शाहिद अली, के पी सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, कैप्टन ओमप्रकाश, सूबेदार चन्द्रवीर, हवलदार अशोक, हवलदार विरेंद्र चमन सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की वीरता को स्मरण किया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस प्रकार, कारगिल विजय दिवस पर हापुड़ प्रशासन और पूर्व सैनिकों ने मिलकर शहीद के सम्मान में एक प्रेरणादायी और भावपूर्ण आयोजन कर देशभक्ति की मिसाल पेश की।
यह भी पढ़े- Hapur News : शहीदों को याद कर राष्ट्रीय युद्ध संग्राहलय को भेंट की शहीद शौर्यगाथा स्मारिका की प्रति



