भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा हापुड़ के जिला मंत्री कपिल पाल ने माननीय सांसद अरुण गोविल को पत्र लिखकर बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में अधूरी आरसीसी सड़क के निर्माण की मांग की है।
Hapur News : कीचड़ बन रही बड़ी समस्या
कपिल पाल ने अपने पत्र में कहा कि सांसद निधि से वार्ड संख्या 8 बाबूगढ़ छावनी हापुड़ में आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के दौरान एक गलती से लगभग 80 मीटर लंबा हिस्सा छूट गया। यह अधूरा भाग कपिल पाल की दुकान से लेकर अबा देवी के मकान तक का रास्ता है, जो अब भी कच्चा पड़ा है और जनता को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
Hapur News : क्या हैं पूरी खबर ?
पत्र में उन्होंने लिखा है कि बरसात के मौसम में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को खासी दिक्कत होती है। उन्होंने सांसद से आग्रह किया है कि शेष बचे 80 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य सांसद निधि से स्वीकृत कराकर जल्द पूरा कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को स्थायी समाधान मिल सके।
कपिल पाल ने इसे जनहित का मामला बताते हुए लिखा है कि सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। इस मांग पत्र में अन्य भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रमुख लोग जैसे प्रवीण केसरी, नारायण सिंह, अणु देवी, मुकेश पाल, राजेन्द्र, अवनीश शर्मा और अरुण गोयल भी शामिल हैं जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया है।
ये भी पढ़े- RCB के गेंदबाज पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप



