Hapur Latest News: थाना देहात क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पवार लटका मिला। शव को देख इलाके में कोहराम मच गया। मामले कि जानकारी पुलिस को दी गयी, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी से पता चला है कि नीरज शर्मा में अपने परिवार के साथ रहता है और ड्राइवरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है रविवार की देर देर शाम वह घर लौटा, जिसके बाद वह छत पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह उसकी बेटी अपने पिता को उठाने के लिए गई तो देखा कि कमरा बंद था, जिसके बाद उसने अपनी मां को आवाज लगाई। मां कमरे में गई तो फांसी के फंदे पर शव लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी देहात पुलिस दी।
Hapur Latest News: पुलिस ने क्या कहा
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्यता पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या लग रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था, जिसने शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/local-ghaziabad-news-2-year-old-girl-drow/



