Hapur Latest News: खबर हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ पॉलीथिन का गुल्ला बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे लाखों रूपए का नुक्सान हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
कैसे लगी आग
Hapur Latest News: मिली जानकारी के मुताबिक देहरा झाल पर आनंद कुमार की आकाश एंटरप्राइजेज के नाम से पॉलीथिन का गुल्ला बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगता देख लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है की आग लगने से करीब 3 लाख का नुक्सान हुआ है।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Latest News: पिलखुवा दमकल केंद्र के प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-breaking-man-kills-wife-by-slitting-her/



