Hapur Latest News: खबर हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ से आ रही है जहाँ इलाके के सिकंदरपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। महिला अपने पति रिंकू के साथ नोएडा में रहती थी। मौत के बाद पति रिंकू महिला का शव उनकी ससुराल सिकंदरपुर में आकर घर पर छोड़कर फरार हो गया।
Hapur Latest News: विस्तार में
रिंकू की शादी करीब 14 साल पहले गाजियाबाद के बम्हेटा की रहने वाली 35 वर्षीय सोनी के साथ हुई थी, शादी के बाद दो बेटों को महिला ने जन्म दिया था। बड़ा अपनी दादी के पास गांव सिकंदरपुर में रहता है, जबकि छोटा बेटा रिंकू के पास नोएडा में रहता है। बताया गया है कि चार दिन पहले छोटे बेटे को भी रिंकू ने उसकी दादी के पास भेज दिया था। वहीं रिंकू पत्नी सोनी का शव लेकर अपने घर सिकंदरपुर पहुंचा और उसे घर के आंगन में लिटाकर फरार हो गया। महिला के गले पर चोट के निशान थे।
Hapur Latest News: परिजनों को हत्या की आशंका
शव को देख परिवार में कोहराम मच गया, महिला के गले पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही रिंकू की तलाश भी की जा रही है।
Hapur Latest News: पुलिस ने क्या कहा
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पति द्वारा महिला की हत्या किए जाने की प्रथम दृष्टा पाई जा रही है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल अभी थाने पर किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है । तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-much-talked-about-tar/



