Hapur Latest News: बड़ी खबर हापुड़ से आ रही जहाँ जिले में रहने वाले नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर से साइबर ठगों ने लाखों की रकम ऐंठ ली। पीड़ित को ठगों ने व्हाट्सप्प ग्रुप पर जोड़ कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में भरी मुनाफा कमाने का लालच दिया था।
Hapur Latest News: विस्तार में
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला के रहने वाले अभिषेक कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर तैनात है और उनकी तैनाती मुंबई में चल रही है। 3 जुलाई 2024 को IEF वेल्थ बिल्डर्स नाम से बने व्हाट्सप्प ग्रुप ग्रुप को ज्वाइन किया था। आरोप है कि इस दौरान ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने उन्हें झांसा दिया कि Online ट्रेडिंग के जरिए वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
Hapur Latest News: पुलिस ने क्या कहा
थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक नजीर अली खान ने जानकारी देते हुए ठगी के संबंध में एक तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन-जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी जानकारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-news-now-e-buses/



