ब्यूरो: विमल स्वामी
Hapur News: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ कस्बा छावनी में एक रिफाइंड आयल के गोदाम में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी की आग की लपटें आसमान छू रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे आस पास के इलाके में भदगड़ मच गयी।
क्या है पूरा मामला
छावनी के रहने वाले कपिल सिंघल का आबादी के बीच गोदाम है। जिसमे परचून और रिफाइंड आयल रखा जाता था। शनिवार सुबह गोदाम में आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिए। आग इतनी बढ़ गयी की आग की लपटें मीलों दूर से देखि जा सकती थी। बढ़ती आग को देख आस पास के इलाके में भदगड़ मच गयी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गयी जिसके बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान हापुड़ से दमकल की 6 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में लाखों का नुक्सान हो गया। आग किस वजह से लगी अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-womens-hospital-claims-women-in-ghaziabad-are-suffering-from-aids-like-diseases/



