By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Yashoda Hospital Case : जांच कमेटी के आदेश में मृतक का नाम गलत, फरमान में लिखा जिंदा भाई का नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Yashoda Hospital Case : जांच कमेटी के आदेश में मृतक का नाम गलत, फरमान में लिखा जिंदा भाई का नाम
गाजियाबाद

Yashoda Hospital Case : जांच कमेटी के आदेश में मृतक का नाम गलत, फरमान में लिखा जिंदा भाई का नाम

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-13 5:38 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-13
Share
Yashoda Hospital Case
Yashoda Hospital Case: The name of the deceased is wrong in the order of the investigation committee
SHARE

Yashoda Hospital Case : गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल, मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद अब इस घटना को लेकर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति के गठन को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से एक फरमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अब इस मामले की जांच करेंगी। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस फरमान में मृतक का नाम ‘अर्पित’ लिखा गया है। जबकि मृतक का नाम उज्ज्वल है। ‘अर्पित’ उज्ज्वल का भाई है जो मामले में जांच के लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए है। अर्पित का कहना है कि जब मैंने फोन कर पूछा की मेरा नाम क्यों लिखा गया है तो जिलाधिकारी कार्यालय में बैठे कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा हम देख रहे है और फोन काट दिया।

Yashoda Hospital Case : पहले पढ़े क्या है मामला…
दरअसल, 35 वर्षीय उज्ज्वल चौधरी (पुत्र श्री जितेंद्र चौधरी), निवासी भैंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर) को 26 मई 2025 को हर्निया के ऑपरेशन के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के कुछ ही दिनों बाद, 2 जून की रात 1:31 बजे, उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि उज्ज्वल की मौत डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज के कारण हुई। वे अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। मौत के बाद ही परिजनों ने पहली बार अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। अब किसान यूनियन के बैनर तले आंदोलन और तेज़ हो गया है। लेकिन पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। इस वजह से बिसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा सके।

WhatsApp Image 2025 06 13 at 4.48.36 PM

Yashoda Hospital Case : जिला प्रशासन की पहल: जांच समिति गठित
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) विवेक मिश्रा कर रहे हैं। अन्य सदस्यों में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। जिसमें डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संजयनगर, डॉ. अमित विक्रम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी है। जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे तथ्यों की गहराई से जांच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपें।

Yashoda Hospital Case : अस्पताल प्रबंधन की सफाई
वहीं दूसरी तरफ 2 जून को यशोदा अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था कि मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और उसे बचाने के लिए सभी जरूरी चिकित्सा प्रयास किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल, परिजन और यूनियन कार्यकर्ता जांच पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने के मूड में हैं। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि सच में लापरवाही हुई या नहीं। लेकिन सवाल है कि जब जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए फरमान में मृतक का नाम ही गलत लिखा है तो पीड़ित परिवार डीएम साहब की कमेटी पर कैसे भरोसा करेगा।

You Might Also Like

Ghaziabad News: गाजियाबाद का गोविंदपुरम इलाका हुआ हाई अलर्ट, स्कूल में तेंदुए ने मचाई सनसनी

Ghaziabad News: 9वीं मंजिल का हादसा या डिजिटल जाल का असर? जांच में खुला चौंकाने वाले राज

Ghaziabad News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5546 मोबाइल और 7064 IMEI नंबर ब्लॉक

News Flash 60 Seconds Challenge: आईटीएस कॉलेज गाजियाबाद में अनोखी प्रतियोगिता, ‘न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज’ का सफल आयोजन

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़! 44 हजार किलोग्राम सरिया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
US-Israel Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान के टारगेट पर बुर्ज खलीफा, खाली कराई जा रही इमारत

Rupam Rupam 2026-02-28
Rinku Singh: जिम्बाब्वे मैच से पहले भारत को झटका, T20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ घर लौटे स्टार फिनिशर
ईरान ने इजरायल हमले के बाद किया पलटवार, दागी दर्जनों मिसाइलें
Dhirendra Shastri Pushkar Visit: मार्बल सिटी में आस्था का सैलाब, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का किशनगढ़ से पुष्कर तक भव्य स्वागत
UP Deputy CM: जर्मनी दौरे से लौटे केशव प्रसाद मौर्य, 200 करोड़ के निवेश का बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?