Uttar Pradesh News : आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने होली, रमजान, नवरोज, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी समेत आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 14 मार्च को पड़ने वाली होली पर विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।
Uttar Pradesh News : सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले आठ सालों से प्रदेश में सभी धर्मों और समुदायों के त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए। भविष्य में भी यह सद्भाव बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को रूट प्लान के साथ ट्रेफिक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों, रोहिंग्याओं को चिह्नित करने को कहा। देश-प्रदेश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
Uttar Pradesh News : अराजकता स्वीकार नहीं
सीएम योगी ने कहा कि मार्च महीने में कई त्योहार आने वाले हैं, जिनमें होली, नवरोज, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और ईद-उल-फितर जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। कई स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे। 14 मार्च को शुक्रवार का दिन है। इसलिए हमें विशेष सतर्कता रखनी होगी। धार्मिक परंपरा को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि महाकुंभ की सफलता में दिहाड़ी मजदूरों की अहम भूमिका है और उनके मानदेय का भुगतान बिना देरी के किया जाना चाहिए। कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि कोई आउटसोर्सिंग एजेंसी देरी कर रही है, तो समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए तत्काल चर्चा की जानी चाहिए। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इन मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया की सरकारी स्तर पर समीक्षा की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-cm-yogi-selectively-answered-the-oppositions-questions/



