Republic Day 2025 : 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही खास दिन है। यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड होती है, जहां झंडा फहराया जाता है और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली जाती है। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले के दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई।
Republic Day 2025 : बैठक में विस्तार से हुआ विचार विमर्श
बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह को सरकारी स्तर तक सीमित न रखकर जन प्रतिनिधियों/ आम जनमानस / नागरिकों को भी इसमें सहयोग हेतु शामिल किए जाने पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही गत वर्ष की भाँति गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2025 को गरिमापूर्ण ढंग, ‘से मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
Republic Day 2025 : कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
दरअसल, कल यानी दिनांक 25 जनवरी को शाम सात बजे हिन्दी भवन स्थित लोहियानगर पर कवि सम्मेलन का आयोजन हिन्दी भवन समिति द्वारा किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के कवियों को आमंत्रित किया जाएंगे। कवि सम्मेलन के अवसर पर साफ सफाई / जल आदि की समुचित व्यवस्था नगर निगम गाजियाबाद के द्वारा सुनिश्यिचत की जायेगी। वहीं 26 तारीख को प्रात: 8.30 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र/छात्रांओं द्वारा जनपद के नगर /उप—नगर में प्रभात फेरियॉ निकाली जायेंगी। समस्त राजकीय तथा अर्धसरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया जायेगा।
बैठक के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि 26 तारीख को प्रात: 9.30 बजे जिला खेल कार्यालय महामाया स्पोर्टस-स्टेडियम पर जिला स्तरीय महिला/पुरूष ओपन वर्ग में 05 किमी की क्रांसकन्ट्री दौड़ एवं बालक/बालिका वर्ग में अन्य आवश्यक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।



