By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: बासी बन्स बेचने पर Bonn के अधिकारी बोले- “छाप लीजिए, कुछ नहीं होगा”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > बासी बन्स बेचने पर Bonn के अधिकारी बोले- “छाप लीजिए, कुछ नहीं होगा”
गाजियाबाददिल्ली एनसीआरहेल्थ

बासी बन्स बेचने पर Bonn के अधिकारी बोले- “छाप लीजिए, कुछ नहीं होगा”

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-22 11:17 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-04-22
Share
Untitled design 7 1
SHARE

यह है पूरा मामला
Bonn:
एक तरफ लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ Bonn जैसी नामी ब्रेड कंपनी उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने में लगी है। ताजा मामला गाज़ियाबाद की गरिमा मिश्रा का है, जिन्होंने बाजार से Bonn कंपनी के दो पैकेट बन्स खरीदे। पैकेट पर 24 अप्रैल 2025 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी, यानी चार दिन बाकी थे, लेकिन घर पहुंचते ही जब बन्स को खोलकर देखा गया, तो उनकी दुर्गंध और सख्त बनावट ने उन्हें हक्का-बक्का कर दिया। साफ था कि बन्स पूरी तरह बासी और सेहत के लिए हानिकारक थे।

Bonn बन्स में मिलीं ये खामियां
Bonn कंपनी के बन्स में उपभोक्ताओं ने कई चौंकाने वाली खामियां पाई हैं, जो न केवल गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हैं। पहली और सबसे बड़ी खामी थी कि बन्स पूरी तरह बासी थे। दूसरी, कुछ बन्स ओवर बेक्ड थे – यानी जले हुए, जबकि कुछ पूरी तरह कच्चे और अधपके थे। तीसरी, शक की बड़ी वजह यह भी रही कि पुराने और खराब बन्स को नई पैकिंग में सील कर फिर से बाजार में उतारा गया था। और चौथी, एक ही पैकेट में बन्स का साइज अलग-अलग था – कोई छोटा, कोई बड़ा – जो साफ दर्शाता है कि प्रोडक्शन में कोई स्टैंडर्ड या क्वालिटी कंट्रोल नहीं है। ये साबित करता है कि कंपनी लागत घटाने के चक्कर में ग्राहकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

जबाबदेही से भागते अधिकारी
जब इस मामले पर जवाब मांगने के लिए Bonn कंपनी के जोनल हेड अनिल रिखी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बेहद बेपरवाह अंदाज़ में कहा, “छाप लीजिए खबर, कुछ नहीं होगा।” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि कंपनी के अधिकारी खुद को कानून और उपभोक्ता अधिकारों से ऊपर समझते हैं। वहीं कंपनी के डिपो हेड आशीष चौहान ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा, “मैं थोड़े ही बनाता हूं बन।” उनके इस बयान से स्पष्ट है कि Bonn कंपनी में जवाबदेही नाम की कोई चीज नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।

डीलर का बयान – “ऐसा तो होता ही रहता है”
जब इस मामले पर स्थानीय डीलर देवेंद्र से सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “ऐसा तो होता ही रहता है।” यह बयान न केवल उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम का मज़ाक उड़ाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि इस पूरे नेटवर्क में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किस हद तक व्याप्त है।

बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा
सबसे गंभीर बात यह है कि ये बासी बन्स ज्यादातर बच्चों के लंच बॉक्स में जाते हैं। ऐसे बन्स से फूड पॉइज़निंग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। Bonn जैसे ब्रांड से उपभोक्ता गुणवत्ता की उम्मीद रखते हैं, लेकिन जब वही ब्रांड जानबूझकर बासी उत्पाद परोसता है, तो ये सीधा कानून और मानवता दोनों का उल्लंघन है।

सरकार और FSSAI की चुप्पी
अब समय आ गया है कि FSSAI और उपभोक्ता मंत्रालय इस पर कड़ी कार्रवाई करें। Bonn कंपनी के खिलाफ तत्काल जांच शुरू की जाए और दोषियों को दंडित किया जाए, वरना आने वाले दिनों में यह लापरवाही और ज्यादा लोगों की सेहत बिगाड़ सकती है। Bonn कंपनी का रवैया सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना नहीं, बल्कि आपराधिक है। अधिकारी से लेकर डीलर तक सबका एक ही सुर है – “हमें फर्क नहीं पड़ता।” अब फैसला उपभोक्ता और प्रशासन को करना है कि क्या इस बेफिक्री को यूं ही चलने दिया जाए या सख्त कदम उठाकर मिसाल पेश की जाए।

You Might Also Like

Delhi Ration Card Online: दिल्ली में राशन कार्ड अब पूरी तरह ऑनलाइन, जानिए पात्रता, नए नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, वक्फ बोर्ड के खिलाफ PIL खारिज

Ghaziabad News: 9वीं मंजिल का हादसा या डिजिटल जाल का असर? जांच में खुला चौंकाने वाले राज

Delhi Metro Station Renaming: दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले, स्थानीय पहचान को प्राथमिकता, सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Varanasi Bullet Train: अब 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी, 840 किमी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

TAGGED:BonnGhaziabad Newsstale buns
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Dhirendra Shastri Pushkar Visit
राजस्थान

Dhirendra Shastri Pushkar Visit: मार्बल सिटी में आस्था का सैलाब, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का किशनगढ़ से पुष्कर तक भव्य स्वागत

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-02-22
Double Pension: उत्तराखंड में दोहरी पेंशन पर सख्ती, सीएम धामी ने सत्यापन और कानूनी कार्रवाई को दी मंजूरी
AI Content Regulation India: AI कंटेंट पर सख्ती, आज से लागू नए नियम, बिना लेबल शेयर किया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Shivneri Fort Crowd Incident: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शिवनेरी किला बना आस्था का सागर, भीड़ के बीच मची अफरा-तफरी, कई बच्चे-महिलाएं घायल
CM Yogi News: सिंगापुर में योगी का भावुक संबोधन, प्रवासियों को दिया यूपी का न्योता
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?