News Flash 60 Seconds Challenge: 19 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज के यूजी कैंपस, मोहन नगर में ‘मास कम्युनिकेशन क्लब’ द्वारा ‘न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज’ का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित इस इन-हाउस प्रतियोगिता ने कैंपस को एक वास्तविक न्यूज़रूम के माहौल में बदल दिया। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों के लिए लाइव रिपोर्टिंग की असली परीक्षा बन गया, जहां 60 सेकंड (News Flash 60 Seconds Challenge) में सटीक, स्पष्ट और प्रभावी समाचार प्रस्तुति देनी थी।
60 सेकंड में खबर, आत्मविश्वास के साथ
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में न्यूज़रूम स्टाइल रिपोर्टिंग, त्वरित सोच, वॉइस मॉड्यूलेशन, कैमरे के सामने आत्मविश्वास और संरचित संवाद कौशल विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों की ब्रीफिंग और वार्म-अप सत्र से हुई। इसके बाद रिपोर्टिंग राउंड में प्रत्येक टीम ने तय समय सीमा के भीतर अपना समाचार प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने कंटेंट की स्पष्टता, प्रस्तुति शैली और समय प्रबंधन के आधार पर मूल्यांकन किया।
Read More: गाजियाबाद में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़! 44 हजार किलोग्राम सरिया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुख्य अतिथि का प्रेरक संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में TV27 के एडिटर-इन-चीफ और नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने मीडिया के सामाजिक महत्व पर प्रकाश (News Flash 60 Seconds Challenge) डालते हुए कहा कि सत्य, ईमानदारी और निर्भीकता ही पत्रकारिता की असली पहचान है। उन्होंने छात्रों को बदलते मीडिया परिदृश्य में जिम्मेदार और सजग पत्रकार बनने की प्रेरणा दी। यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए छात्रों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किन विजेताओं ने मारी बाज़ी
प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें विजेता रहे-
- प्रथम पुरस्कार – सीताराम (बीसीए)
- द्वितीय पुरस्कार – उन्नति गुप्ता एवं अभय पुंडीर (बीबीए)
- तृतीय पुरस्कार – राशि (बीबीए) एवं सयोनि (बीसीए)
कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर मोनिका शर्मा और प्रोफेसर रमा रानी मिश्रा ने बताया कि छात्रों ने इस प्रतियोगिता को बेहद उत्साह (News Flash 60 Seconds Challenge) से लिया और मुख्य अतिथि से संवाद कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
Also read: असम की राजनीति में बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट,’ भूपेन बोरा की बीजेपी में एंट्री तय, हिमंता बोले-‘यह घर वापसी’



