Nagar Nigam Ghaziabad: शिकायत चाहे अवैध तरीके से लगाए गए पोस्टरों की हो या फिर गलियों में सीवर का पानी निकलने की, लगता है गाज़ियाबाद नगर निगम को किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, गलियों में जहां सीवर का पानी भरा है वहीं सीवर ओवर फ्लो की वजह से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, चाहे कोई हादसा हो जाए या लोगों के घरों में दूषित पाने भरे जिससे तमाम तरह ककी बीमारियां फैलें गाज़ियाबाद नगर निगम को किसी बात से कोई लेना देना नहीं है।
आठ हजार लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
Nagar Nigam Ghaziabad: जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम न्यायखंड, अभयखंड, ज्ञानखंड व विधायक कॉलोनी के करीब आठ हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गलियों में जहां सीवर का पानी भरा है वहीं सीवर ओवर फ्लो की वजह से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। गलियों से सीवर का पानी निकालने के लिए लाया गया सुपर सकर मशीन का टायर गटर में फंस जाने के बाद यह गली में ही खड़ी रही। दो दिन बाद नगर निगम की टीम इस मशीन को लेकर चली गई और समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रही। नगर निगम द्वारा किये गए इस कृत्य से यह साफ़ पता चलता है की उन्हें अपनी मशीन के अलावा किसी की कोई परवाह नहीं है।
गटर का टूटा ढक्कन हादसों को दे रहा दावत
Nagar Nigam Ghaziabad: न्यायखंड एक के निवासी मुकेश ने बताया कि कॉलोनी में पिछले 15 दिन से सीवर का पानी भरा है। बार-बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद गली में सकर मशीन आई थी, लेकिन गटर में सकर मशीन का टायर जाने की वजह से दो दिन तक मशीन गली में खड़ी रही। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी मशीन को निकालकर चले गए। गटर का ढक्कन टूट गया है, जिसमें गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है अधिकारियों को बार-बार फोन और जनसुनवाई पर समस्या के लिए गुहार लगा रहे हैं। अधिकारी केवल आश्वासन देकर टाल देते हैं कि जल्द ठीक कराते हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-municipal-corporation-is-flouting-cm-yogis-cleanliness-campaign/



