MLA Nandkishore Gurjar : India’s Got Latent शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वावा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कॉमेडियन समय रैना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो भी हो रहा है, उसे मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। मैंने India’s Got Latent के सारे वीडियोज अपने चैनल से रिमूव कर दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और खुशी देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह को-ऑपरेट करूंगा ताकि उनकी जांच सही तरीके से हो सके। थैंक यू। लेकिन इलाहाबादिया द्वावा दिए गए बयान की चर्चा सड़क से लेकर संसद तक हो रही है। इसी क्रम में गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इंडियाज गॉट टैलेंट शो के विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है।
MLA Nandkishore Gurjar : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दरअसल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शो को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने शो में माता-पिता के अंतरंग रिश्तों पर की गई टिप्पणियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। विशेष रूप से होस्ट रणवीर इलाहबादिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसने प्रयागराज की पवित्र भूमि को कलंकित किया है। विधायक ने रणवीर को जूता मारने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने देश के युवाओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे जहां भी रणवीर को देखें, उनका जूतों से स्वागत करें। विधायक ने यह भी चेतावनी दी कि अगर रणवीर उत्तर प्रदेश में कदम रखेंगे तो वे खुद उनका जूतों से इलाज करेंगे।

नंदकिशोर गुर्जर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे भारतीय धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई करें। यहीं नहीं विधायक ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ पूछताछ पर्याप्त नहीं है, आरोपियों को रासुका के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/valentine-day-2025-announcement-of-hindu-organizations-in-ghaziabad/



