ब्यूरो।
मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ के प्रबन्ध निदेशक ने गाजियाबाद में उद्यमियों, व्यापार मण्डल एवं रजिडेन्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बिजली संबंधी समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिये।
व्यापार मण्डल एवं उद्योग बन्धुओं के प्रतिनिधियों ने प्रबन्ध निदेशक को तुलसी का पौधा देकर उनका सम्मान किया और व्यापारियों की बिजली संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने और उनको सुनने के लिए प्रबन्ध निदेशक का आभार भी जताया।
Meerut News : बनाए जाएंगे वाहटएप्प ग्रुप
व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए एस०डी०ओ० स्तर पर वाहटएप्प ग्रुप बनाये जायेंगे ताकि उद्यमियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का उचित तरीके से निष्पादन हो सके।

Meerut News : शीघ्र निवारण का दिया भरोसा
प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने आज यहां स्काडा प्रशिक्षण केन्द्र, कवि नगर, गाजियाबाद में व्यापार मण्डल एवं उद्योग बन्धुओं एवं रेजिडेन्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने उद्यमियों एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों की बिजली संबंधी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि व्यापारियों एवं जुद्योमियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एस०डी०ओ० स्तर पर वाह्टएप्प ग्रुप बनाये जाये जिससे कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निवारण सुनिश्चित हो सके।
Meerut News : प्रबंध निदेशक ने क्या बताया ?
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए डिस्कॉम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। व्यापारियों एवं उद्यमियों को सुचारू रूप से ट्रिपिंग रहित निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। व्यापारियों एवं उद्यमियों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण एवं ट्रिपिंग रहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। व्यापारियों की बिजली संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने कहा व्यापारियों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को नियमित रूप से मुख्य इंजीनियर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिससे उद्यमियों की बिजली संबंधी समस्याओं का उचित तरीके से निष्पादन हो सके।
चार दिन पहले तारीख 23 जुलाई, 2025 को बिजली विभाग के अधिकारियों की मीटिंग में विद्युत सेवा को बेहतर तथा सामान्य और गरीब व्यक्ति के प्रति संवेदनशील बनाने के इरादे से,
अन्य बातों के साथ हमने कहा था कि:
“हम एक पब्लिक यूटिलिटी चला रहे हैं; पब्लिक सर्विस चला रहे हैं। हम कोई बनिया… pic.twitter.com/ReK1Q73rPu
— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 27, 2025
Meerut News : कौन-कौन उपस्थित रहा ?
बैठक में एन०के० मिश्र, निदेशक संजय जैन, अशोक कुमार मुख्य अभियन्ता,मुख्य इंजिनियर नरेश भारती ,गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय, दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियन्ता, गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय, गाजियाबाद, राज ढींगरा, चैयरमेन, आई०आई०ए० मोदीनगर, बी०एम० कपूर, उपेन्द्र गोयल, चैयरमेन, राकेश अनेंजा, मुकेश गोयल, सत्य भूषण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Meerut News : लाई गई रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम
उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति एवं लाईन हानियां कम करने सम्बन्धी इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ करने के लिए रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना भारत सरकार द्वारा लाई गई है। इस योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को 24×7 गुणवत्तापरक निर्बाध बिजली आपूर्ति करने एवं वितरण कम्पनियों को आत्मनिर्भर बनाने आदि का कार्य किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़े-Arun Jaitley: अपने ही बयान-बाजी में फसे राहुल गांधी, जेटली के बेटे ने दिखाया आइना



