By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Hindon Airport: यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक को लिखा पत्र, बताई ये 5 समस्याएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > गाजियाबाद > Hindon Airport: यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक को लिखा पत्र, बताई ये 5 समस्याएं…
गाजियाबाद

Hindon Airport: यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक को लिखा पत्र, बताई ये 5 समस्याएं…

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-09 10:24 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-07-09
Share
Hindon Airport
Hindon Airport: MP wrote a letter to the airport director to improve passenger facilities
SHARE

Hindon Airport: गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं में लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक समर्पित बैठक आहूत करने का आग्रह किया है।

Contents
Hindon Airport: पत्र में सांसद ने क्या लिखा ?1. प्रसाधन सुविधाएँ (Toilet Facilities)2. फूड सेंटर की संख्या एवं ठेका प्रक्रिया3. मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा4. टैक्सी सेवा व्यवस्था5. अन्य विभागीय समन्वय

Hindon Airport: पत्र में सांसद ने क्या लिखा ?

सांसद अतुल गर्ग ने अपने पत्र में लिखा कि वर्तमान में हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन 5000 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं, यह संख्या आगामी 17 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें शुरू होने के बाद और भी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने जिन मुख्य समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया है, वो कुछ इस प्रकार है:

1. प्रसाधन सुविधाएँ (Toilet Facilities)

यात्रियों की संख्या के अनुपात में टॉयलेट्स की संख्या अपर्याप्त पाई गई है। सांसद ने अनुरोध किया है कि यह स्पष्ट किया जाए कि यात्री टर्नओवर के आधार पर टॉयलेट्स के लिए निर्धारित मानक क्या हैं और हिंडन एयरपोर्ट इन मानकों का किस हद तक पालन कर रहा है।

2. फूड सेंटर की संख्या एवं ठेका प्रक्रिया

वर्तमान में एयरपोर्ट पर एक ही फूड सेंटर संचालित हो रहा है, जिससे ‘मोनोपॉली’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। यात्रियों ने अधिक कीमतों की शिकायत की है। सांसद ने सुझाव दिया है कि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए टर्नओवर के अनुसार एक से अधिक फूड सेंटर होने चाहिए और उनकी ठेका प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए।

3. मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा

एयरपोर्ट पर मोबाइल, टैब या लैपटॉप चार्ज करने की कोई उपयुक्त सुविधा नहीं है। यह एक बुनियादी आवश्यकता है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

4. टैक्सी सेवा व्यवस्था

सांसद गर्ग ने एयरपोर्ट पर प्रीपेड टैक्सी काउंटर या प्रमुख टैक्सी कंपनियों के काउंटर की स्थापना की भी सिफारिश की है ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

5. अन्य विभागीय समन्वय

कुछ समस्याएं नगर निगम, जिला प्रशासन व अन्य एजेंसियों के अंतर्गत आती हैं। इनके समाधान हेतु एक संयुक्त बैठक की आवश्यकता है।

इसी के साथ सांसद ने सुझाव देते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले, 21 जुलाई 2025 को यह समन्वय बैठक आयोजित की जाए, ताकि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एक मंच पर एकत्र होकर समस्याओं का समाधान निकाल सकें।

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक श्री उमेश यादव जी को पत्र लिखकर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार हेतु एक समर्पित समन्वय बैठक आहूत किए जाने का आग्रह किया गया।#HindonAirport #hindon #delhi #UttarPradesh #ghaziabad #airport pic.twitter.com/UmcLyEn8sB

— Atul Garg (@AtulGargBJP) July 8, 2025

यह भी पढ़े:- Ghaziabad News: वार्ड 87 के ज्ञान खंड-4 में आठवें पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ, पार्षद अनुज त्यागी के प्रयासों से होगा सुंदरीकरण

You Might Also Like

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! सलीम हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में 19 वर्षीय युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, परिवार और पड़ोस में मचा हड़कंप

Ghaziabad News: गाजियाबाद का गोविंदपुरम इलाका हुआ हाई अलर्ट, स्कूल में तेंदुए ने मचाई सनसनी

Ghaziabad News: 9वीं मंजिल का हादसा या डिजिटल जाल का असर? जांच में खुला चौंकाने वाले राज

Ghaziabad News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5546 मोबाइल और 7064 IMEI नंबर ब्लॉक

TAGGED:Ghaziabad NewsGhaziabad News in HindiHindon Airportगाजियाबादसांसद अतुल गर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Middle East Crisis
टेक्नोलॉजी

Middle East Crisis: X पर ट्रैफिक का विस्फोट…..मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलन मस्क ने बताया ‘इतिहास का सबसे बड़ा उपयोग’

Manisha Manisha 2026-03-01
अपने वतन लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली से दिया वापसी का संकेत, बांग्लादेश में बढ़ी हलचल
UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP की सक्रियता बढ़ी, ब्राह्मण चेहरे को पहला टिकट देकर बदला सियासी संदेश
Japanese Companies: जापानी कंपनियों ने दिया यूपी को तोहफा! 11 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
E-Newspaper 25/02/2026
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?