Ghaziabad Update: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक खबर सामने आ रही है जहाँ स्थित राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में एक वेयर हाउस का विरोध करने पर पिता-पुत्र को बंधक बनाकर बेहरमी से पीटने का मामला सामने आया है। 50 से अधिक डिलिवरी बॉय ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के समय पर पहुंचने से उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विस्तार में
Ghaziabad Update: राजेंद्र नगर सेक्टर-3 की यूजी 2-11 में रहने वाले देवेंद्र गुप्ता के मुताबिक सोसायटी में 29 फ्लैट हैं। फ्लैटों के नीचे नामी कंपनी का वेयर हाउस है, जो 24 घंटे खुला रहता है। उसमें 100 से अधिक डिलिवरी बॉय हैं। इससे हमेशा शोरगुल और पार्किंग की भी समस्या रहती है। आरोप है कि संचालक से बात करने पर उसने डिलिवरी बॉय को भड़का दिया। शनिवार शाम 4:30 बजे वह कहीं से लौट रहे थे, तभी कुछ लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की तो हमलावर उन्हें खींचकर वेयर हाउस में ले जाने लगे। बेटा अभिलाष बचाने आया तो उसे भी खींचकर वेयर हाउस में ले गए।
मारपीट करते हुए गिरा दिया शटर
Ghaziabad Update: आरोपियों ने मारपीट करते हुए शटर गिरा दिया। बुरी तरह पीटने के दौरान शोर सुनकर लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें निकाला और अस्पताल भेजा। देवेंद्र गुप्ता के अनुसार वह हार्ट के मरीज हैं और मारपीट के दौरान उनके साथ कुछ भी हो सकता था।
पुलिस ने क्या कहा
Ghaziabad Update: मामले में एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/breaking-news-underdeveloped-fetus-found-in-a/



