Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के गांव तीबड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक युवक के अवैध हथियार से गोली चलने की खबर सामने आई। दरअसल, देर रात कार्तिक नाम का युवक अपने साथी गणपत के साथ मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर जा रहा था, जब उसके कमर में लगे तमंचे से अचानक गोली चल गई। गंभीर हालत में कार्तिक को गांव गदाना स्थित स्पर्श आई एम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा मोदीनगर थाने में सूचना दे गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
Ghaziabad News : पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में कार्तिक से पूछताछ की और घटना स्थल पर जाकर जांच की। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुटी है। कार्तिक अपने साथी के साथ जा रहा था और उसके पास अवैध हथियार था, जिससे गोली चल गई। कार्तिक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



